News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों की ठगी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 10 ठगों को दबोचा
छत्तीसगढ़

म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों की ठगी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 10 ठगों को दबोचा

Last updated: May 18, 2025 7:48 pm
Arjun Mukherjee
Published: May 18, 2025
Share
SHARE

गरियाबंद। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है, बल्कि यह संकेत भी दिया है कि ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क अब छोटे शहरों और गांवों तक गहराई से फैल चुका है. राजिम थाना क्षेत्र के अंतर्गत, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाताधारकों के खातों में 30 मई 2024 से लेकर 17 मार्च 2025 के बीच कुल 4 करोड़ 16 लाख रुपये की संदिग्ध एंट्री दर्ज की गई है. जब इन ट्रांजैक्शन की जांच की गई, तो पता चला कि ये रकम ठगी और साइबर फ्रॉड से जुड़ी हुई हैं.

एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घोटाले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने म्यूल अकाउंट यानी ऐसे बैंक खाते जिनका उपयोग धोखाधड़ी के पैसे को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है. का इस्तेमाल कर इस ठगी को अंजाम दिया. जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा गिरोह छोटे गांवों के गरीब और अशिक्षित लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाता था. बाद में उन्हीं खातों का उपयोग देशभर में चल रही ऑनलाइन ठगी की रकम इधर से उधर करने में किया जाता था.

इस मामले की जानकारी गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से सामने आई, जहां देशभर से साइबर क्राइम से जुड़े आंकड़े और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी होती है. वहीं से राजिम में संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली. अगर आप भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाता खोलने जा रहे हैं, या किसी को अपना अकाउंट नंबर और दस्तावेज दे रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. ये छोटा-सा कदम आपको भी कानूनी पचड़े में डाल सकता है. राजिम पुलिस की टीम अब इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि इस ठगी नेटवर्क की पहुंच अन्य राज्यों तक भी हो सकती है.

यह मामला बताता है कि अब ठगों का निशाना केवल बड़े शहर नहीं, बल्कि छोटे गांव और कस्बे भी हैं. इसलिए जरूरी है कि लोग जागरूक रहें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

You Might Also Like


CG TET-26 कल: छत्तीसगढ़ में दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा, दंतेवाड़ा में उड़नदस्ता दल अलर्ट


पति ने पार की हैवानियत की हदें: गर्भवती पत्नी का वीडियो वायरल कर किया मानसिक शोषण


ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया की 16 संपत्तियां अटैच करने की मांगी अनुमति, कोर्ट में सुनवाई 22 सितंबर को


बजट सत्र 2025: 1862 सवाल तैयार, क्या होगी सरकार की तैयारियां?


CG Breaking News : बाइक तेज चलाने की कीमत जान देकर चुकाई, एग्जाम देने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

थरूर का बयान और शमा का पोस्ट: कांग्रेस में विरोध के बावजूद कार्रवाई का अभाव

Arjun Mukherjee
March 20, 2025
CG Murder Case : पिता की हत्या के बाद शव के साथ आरोपी ने की बर्बरता, गांव में तनाव
Shubman Gill century: गिल ने विराट कोहली के ‘शतक रिकॉर्ड’ को दी कड़ी चुनौती
Chhattisgarh Assembly Budget Session 2026 : स्वास्थ्य सुविधाओं पर रार आयुष्मान कार्ड की पेंडेंसी को लेकर गूंजेगा मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र यादव संभालेंगे मोर्चा
Mungeli Government Fund Scam : कलेक्ट्रेट खाते में हेराफेरी का खुलासा, मुंगेली में बैंक कर्मी संदेह के घेरे में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?