News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh IT Raid : रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर में IT की रेड, औद्योगिक जगत में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh IT Raid : रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर में IT की रेड, औद्योगिक जगत में मचा हड़कंप

Last updated: November 18, 2026 10:52 am
Arjun Mukherjee
Published: November 18, 2026
Share
SHARE

Chhattisgarh IT Raid रायपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जिलों में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है। रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की 16 से अधिक टीमों ने तड़के सुबह करीब 5 से 6 बजे दबिश दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कर चोरी से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर की जा रही है। अधिकारियों की टीमें कारोबारियों के आवास, कार्यालय और औद्योगिक परिसरों में पहुंचकर टैक्स से संबंधित दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

Contents
16 टीमों ने पांच जिलों में एक साथ की छापेमारीरायगढ़ में बर्बरीक ग्रुप, सन स्टील और रायगढ़ इस्पात के ठिकानों पर रेडरायपुर में PRA ग्रुप समेत कई ठिकाने आयकर विभाग के निशाने परकर चोरी की सूचना पर कार्रवाई की चर्चा, बड़े खुलासों की संभावना

16 टीमों ने पांच जिलों में एक साथ की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने इस कार्रवाई के लिए 16 अलग-अलग टीमें गठित की थीं। इन टीमों ने बुधवार सुबह एक साथ अलग-अलग जिलों में छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में बल भी तैनात किया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी और औद्योगिक जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

Korba Ration News : गरीबों के राशन पर संकट! गोदामों में चावल की किल्लत, दुकानों से चना-शक्कर गायब; खाद्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

रायगढ़ में बर्बरीक ग्रुप, सन स्टील और रायगढ़ इस्पात के ठिकानों पर रेड

रायगढ़ में आयकर विभाग की कार्रवाई का दायरा बड़े औद्योगिक समूहों तक पहुंचा है। बर्बरीक ग्रुप, सन स्टील और रायगढ़ इस्पात के कार्यालयों, उद्योग परिसरों और उनसे जुड़े कारोबारियों के आवासों पर अधिकारियों ने दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ इस्पात से जुड़े उद्योगपति श्रवण अग्रवाल और कमल अग्रवाल के घर, कार्यालय और औद्योगिक परिसरों में भी जांच की जा रही है। करीब 3 से 4 ठिकानों पर एक साथ पहुंची टीमों ने सुबह से ही टैक्स संबंधी दस्तावेजों और डिजिटल खातों को खंगालना शुरू कर दिया।

रायपुर में PRA ग्रुप समेत कई ठिकाने आयकर विभाग के निशाने पर

राजधानी रायपुर में भी आयकर विभाग की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं। चंदखुरी के बहनाकाड़ी गांव स्थित एक फैक्ट्री में दबिश दिए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं तेलीबांधा रिंग रोड-1 स्थित PRA ग्रुप के कार्यालय में भी आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।

इसके अलावा रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह इलाके में भी छापेमारी की खबर है। अधिकारियों द्वारा संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

कर चोरी की सूचना पर कार्रवाई की चर्चा, बड़े खुलासों की संभावना

प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ हुई इस कार्रवाई को कर चोरी से जुड़ी सूचनाओं के आधार पर की गई जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक कार्रवाई के कारणों, जांच में मिले दस्तावेजों या किसी वित्तीय अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल सभी ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि जांच में कौन-कौन से तथ्य सामने आए हैं और किन कारोबारियों या औद्योगिक समूहों से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड में क्या अनियमितताएं मिली हैं।

Chhattisgarh Income Tax Raid: पांच जिलों में एक साथ हुई इस बड़ी कार्रवाई पर कारोबारी जगत की नजर बनी हुई है। आयकर विभाग की जांच के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

You Might Also Like


Murder of wife: पति-पत्नी की लाश एक साथ: मायके वालों से विवाद बना मौत की वजह


CG Breaking: पेट्रोल-डीजल टैंकर में अचानक लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी


माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे ने एसईसीएल के कार्यों की समीक्षा की


बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


CG CRIME : आपसी रंजिश में युवक की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

वेल्डिंग के दौरान कार की पेट्रोल टंकी फटी, गैराज में मचा हड़कंप

Arjun Mukherjee
November 21, 2025
CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, PWD के 91 सब इंजीनियरों को नई जिम्मेदारी
बिना अनुमति रेत ढो रहे थे ट्रक, विधायक ने की तगड़ी कार्रवाई
Sugar News : चीनी स्टॉक लिमिट की अवधि बढ़ी, थोक उपभोक्ताओं को सरकार ने दी बड़ी राहत
LDF BJP Secret Deal Allegation : चुनाव 2026 , प्रियंका गांधी का ‘पावर प्ले’, बोलीं- परदे के पीछे हाथ मिला चुके हैं मोदी और पिनाराई विजयन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?