News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh Delimitation : परिसीमन, महिला आरक्षण से लेकर धान खरीदी तक… CM विष्णुदेव साय ने दिए कई अहम बयान
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Delimitation : परिसीमन, महिला आरक्षण से लेकर धान खरीदी तक… CM विष्णुदेव साय ने दिए कई अहम बयान

Last updated: November 28, 2026 3:56 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 28, 2026
Share
SHARE

Chhattisgarh Delimitation रायपुर। छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी मिलने पर CM साय ने कहा कि इससे प्रदेश का क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

Contents
छत्तीसगढ़ को मिल सकते हैं 45 नए विधायक और 6 सांसदधान खरीदी पर CM साय बोले- कोई संशय नहींराज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के एक्सीडेंट पर दिया हेल्थ अपडेटदो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में अनिल-विकास अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, रायपुर कोर्ट ने प्रत्यर्पण का दिया आदेश

छत्तीसगढ़ को मिल सकते हैं 45 नए विधायक और 6 सांसद

प्रस्तावित बदलाव लागू होने पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं। इसी तरह लोकसभा की 11 सीटें बढ़कर 17 होने की संभावना है। यानी प्रदेश में 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परिसीमन से क्षेत्र बढ़ेगा और अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इससे प्रदेश के विकास को भी गति मिलेगी।

धान खरीदी पर CM साय बोले- कोई संशय नहीं

धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी अच्छी तरह चल रही है। सरकार इसकी लगातार समीक्षा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के एक्सीडेंट पर दिया हेल्थ अपडेट

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की सड़क दुर्घटना को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी वर्मा ठीक हैं। हादसे में उन्हें थोड़ी चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति ठीक है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को खरोरा के पास सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वे बलौदाबाजार में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। हादसे में उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया।

दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार से दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एक सोलर प्लांट का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह सोलर प्लांट पंचायत से जुड़ा हुआ है, जिससे पंचायत को आमदनी होगी।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का यह पहला गांव है, जहां इस तरह की पहल की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जशपुर में कर्मा महोत्सव और एक सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

You Might Also Like


Korba News: आंगनबाड़ी में मासूम बच्चों से धुलवाए जा रहे जूठे बर्तन? वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप


Operation Vermilion : INS विक्रांत के नेतृत्व में भारतीय नौसेना की रणनीतिक घेराबंदी तेज


CG Crime News : शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा बाकी, दो घंटे में कैसे बदला जिंदगी का सफर मौत में


CG NEWS : नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद गहराया, 26 परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव


CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी में एक्टिव सिस्टम, छत्तीसगढ़ में दो दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कोरबा

BREAKING: चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी शराब के नशे में पकड़ा, एसपी ने किया निलंबित

Arjun Mukherjee
February 23, 2025
27 May 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
CG CRIME : घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, आरोपी घटनास्थल पर ही बैठा रहा
कोरबा में बुनियादी सुविधाओं का संकट, शव को लकड़ी के सहारे गांव तक ले जाना पड़ा
कोरबा DMF फंड मामले में हाईकोर्ट सख्त, जांच समिति गठित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?