पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन माह में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन इस बार होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए और भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ और मांगलिक काम करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे साल के पहले चंद्र ग्रहण की डेट और सूतक काल के टाइम के बारे में।
चंद्र ग्रहण 2025 डेट और टाइम
कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल समेत आदि देशों में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें
- चंद्र ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। मंदिर के कपाट को बंद कर देना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करें और गंगाजल से घर- मंदिर में छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। साथ ही विशेष चीजों का दान करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें।
- इसके अलावा नुकीली चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जैसे-कैंची, चाकू और सुई समेत आदि।
- गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।
इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। 07 सितंबर को चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 08 बजकर 59 मिनट से होगी और इसका समापन देर रात 02 बजकर 24 मिनट पर होगा।