News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Weather Today :: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे बेहद अहम, भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
Weather Update
छत्तीसगढ़

CG Weather Today :: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे बेहद अहम, भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा

Last updated: August 23, 2026 10:59 am
Arjun Mukherjee
Published: August 23, 2026
Share
Weather Update
SHARE

CG Weather Today :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के चलते आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

Contents
रामचंद्रपुर में सबसे ज्यादा 5 सेमी बारिशरायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्टइन जिलों में ऑरेंज अलर्टइन जिलों में यलो अलर्टबंगाल की खाड़ी में बनेगा सिस्टम, बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

रामचंद्रपुर में सबसे ज्यादा 5 सेमी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रामचंद्रपुर में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से करीब 8 प्रतिशत कम रही है। तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में अधिकतम 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 23 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। शहर के कुछ इलाकों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार सुबह कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में अगले तीन घंटों तक ऑरेंज अलर्ट बताया गया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा सिस्टम, बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां और मजबूत हो सकती हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

You Might Also Like


CG Lok Seva Guarantee Act : जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से भवन अनुमति तक, 24 सेवाएं अब समयबद्ध तरीके से उपलब्ध


Illegal Paddy Transportation : जिम्मेदारी निभाने में चूक, चौकी स्टाफ को तुरंत निलंबित


मासूम की हत्या से दहला दुर्ग: भीड़ ने संदेही का घर फूंका, इंसाफ की मांग तेज


भतीजे की हत्या कर झारखंड भागा था आरोपी चाचा, पुलिस ने धर दबोचा


Saumya Chaurasia Bail News : छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित मामला , सौम्या चौरसिया को मिली सशर्त आजादी, खत्म हुआ जेल का लंबा दौर

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

ग्रामीण परंपरा की झलक: बैलगाड़ी से निकली बारात, सांसद ने नवदंपती को दिया आशीर्वाद

Arjun Mukherjee
April 13, 2025
डर का खेल, करोड़ों का नुकसान ‘Digital Arrest’ के नाम पर रिटायर्ड प्रोफेसर को बनाया शिकार
अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर खड़े मवेशियों को रौंदा, 8 की मौत, 3 घायल
कुसमुंडा खदान में मौत का सिलसिला जारी, कर्मचारियों ने ठप किया काम
लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर : बारात से पहले पोलिंग बूथ पहुंचा दूल्हा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?