News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Weather Today : रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दक्षिणी हिस्सों में बारिश के आसार
Weather Update
छत्तीसगढ़

CG Weather Today : रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दक्षिणी हिस्सों में बारिश के आसार

Last updated: October 16, 2026 10:28 am
Arjun Mukherjee
Published: October 16, 2026
Share
Weather Update
SHARE

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर पूरी तरह थमा नहीं है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और गर्मी का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Contents
CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?रायपुर में सामान्य से अधिक रहा तापमानदक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार15 अक्टूबर को पूरे देश से मानसून की विदाई

CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 16 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन के दौरान आसमान साफ रह सकता है, जबकि दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

रायपुर में सामान्य से अधिक रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख शहरों की बात करें तो माना एयरपोर्ट और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 32.9 डिग्री और दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

हालांकि, फिलहाल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित हैं, लेकिन स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कुछ इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

15 अक्टूबर को पूरे देश से मानसून की विदाई

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्टूबर को पूरे देश से विदा हो गया। हालांकि, मानसून की विदाई के बाद भी कुछ क्षेत्रों में स्थानीय मौसमी प्रणालियों के कारण बारिश हो सकती है।

वर्तमान में दक्षिणी तटीय तमिलनाडु से ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से अरब सागर तक मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजरने वाली द्रोणिका भी सक्रिय बताई गई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

You Might Also Like


CG Weather Today : मानसून सिस्टम कमजोर होने से घटा बारिश का दायरा, रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?


CG Weather : मानसून पड़ा कमजोर’ छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सूखे जैसे हालात, जानें आज का मौसम


Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल के स्वागत पर नाराज़ टीएस समर्थक, व्हाट्सएप चैट वायरल होने से कांग्रेस में फिर गहराई गुटबाजी


BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर बड़ी मात्रा में मिले नोट


Murder over cooking: छोटी कहासुनी ने ली जान, खाना बनाने को लेकर बहू ने की हत्या

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Zohran Mamdani’s historic victory : न्यूयॉर्क को मिला पहला दक्षिण एशियाई मूल का मेयर

Arjun Mukherjee
November 5, 2025
CG IFS Transfer: वन विभाग में फेरबदल, अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी
US-Iran’ शांति समझौते पर नया विवाद, ट्रंप ने 300 अरब डॉलर के दावे को बताया झूठ
महापौर संजू देवी राजपूत ने किया मेयर इन काउंसिल का गठन, 9 पार्षद बने प्रभारी
Good News For Fans : हैरी पॉटर की वापसी, HBO Max ने जारी किया सीरीज का शानदार टीजर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?