News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Weather Today:  बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं, कमजोर हुआ मानसून; आज इन इलाकों में बारिश के आसार
Weather Update
छत्तीसगढ़

CG Weather Today:  बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं, कमजोर हुआ मानसून; आज इन इलाकों में बारिश के आसार

Last updated: September 15, 2026 9:43 am
Arjun Mukherjee
Published: September 15, 2026
Share
Weather Update
SHARE

CG Weather Today:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि रायपुर और आसपास के इलाकों में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि वातावरण में अभी भी पर्याप्त नमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

Contents
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?जल्द शुरू होगी राजस्थान से मानसून की विदाईछत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में जारी रह सकता है। हालांकि सक्रिय मौसम प्रणाली के झारखंड की ओर आगे बढ़ने से बस्तर संभाग में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में कोई स्पष्ट रूप से सक्रिय सिस्टम नजर नहीं आ रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। माना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि गणेश पर्व के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है।

CGPSC केस में ED का शिकंजा, 12 लोगों से होगी पूछताछ’ भेजे गए समन

CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बारिश की गतिविधि कमजोर रहने के बावजूद वातावरण में नमी बनी हुई है। ऐसे में दिन के समय उमस और गर्मी का असर महसूस हो सकता है।

जल्द शुरू होगी राजस्थान से मानसून की विदाई

दक्षिण-पश्चिम मानसून की देश से विदाई की परिस्थितियां भी बनने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में बारिश की गतिविधियां थमने के बाद 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है।

वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून के अभी कुछ और दिन सक्रिय रहने की संभावना है। सामान्य तौर पर प्रदेश से मानसून की वापसी 30 सितंबर के आसपास मानी जाती है और इसके बाद अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है।

छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बड़े बचेली (दंतेवाड़ा) में सबसे ज्यादा 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई इलाकों में 1 से 3 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई।

  • करतला (कोरबा): 3 सेमी
  • देवभोग (गरियाबंद): 3 सेमी
  • छाल (रायगढ़): 3 सेमी
  • नया बाराद्वार (सक्ती): 3 सेमी
  • कवर्धा (कबीरधाम): 2 सेमी
  • कटेकल्याण (दंतेवाड़ा): 2 सेमी
  • कशडोल (बलौदा बाजार): 1 सेमी
  • जगदलपुर (बस्तर): 1 सेमी
  • रायगढ़: 1 सेमी
  • सारागांव और पामगढ़ (जांजगीर): 1-1 सेमी
  • मुंगेली: 1 सेमी
  • भैसमा (कोरबा): 1 सेमी
  • घरघोड़ा और खरसिया (रायगढ़): 1-1 सेमी
  • बकावंड (बस्तर): 1 सेमी
  • बोड़ला (कबीरधाम): 1 सेमी

You Might Also Like


IPL 2026 : लोक संगीत की धुन पर थिरके RCB स्टार्स, रायपुर में दिखा देसी अंदाज


RPF Constable Attacked : रायगढ़ गोलीकांड में बड़ा खुलासा हत्या से पहले आरोपी आरक्षक ने सीनियर पर किया था जानलेवा हमला


नक्सली कहर: गीदम-बीजापुर हाईवे पर ट्रक को किया आग के हवाले, दहशत फैलाने की कोशिश


CG CRIME : लापता युवक की अधजली लाश ओडिशा के जंगल में मिली, हत्या कर जलाने की आशंका


August Holiday 2026 : अगस्त में 4 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की तारीखें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कुसमुंडा में चोरी कर घर जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Arjun Mukherjee
February 27, 2025
Chaitanya Baghel’s property attached : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 364 प्लॉट और FD अटैच — भूपेश बघेल बोले “पैतृक संपत्ति जब्त कर डरा नहीं सकते”
West Bengal News : हलिशहर में ममता बनर्जी के काफिले को भीड़ ने रोका, कथित हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल
Govinda Sunita Ahuja Controversy : 90s के सुपरस्टार की ‘अनकही कहानी’, गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर फिल्म, क्या सुनीता बनेंगी हीरोइन
SPLENDOR बनी नशे की सवारी, गांजा ले जाते युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?