News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Astrology > CG Weather Today : रायगढ़-पेंड्रा में सबसे ज्यादा बारिश, कई जिलों में जलभराव की स्थिति
Weather Update
Astrology

CG Weather Today : रायगढ़-पेंड्रा में सबसे ज्यादा बारिश, कई जिलों में जलभराव की स्थिति

Last updated: July 22, 2026 9:54 am
Arjun Mukherjee
Published: July 22, 2026
Share
Weather Update
SHARE

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

Contents
पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हुई भारी बारिशरायपुर का मौसमइन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिशमौसम विभाग ने बताया सक्रिय सिस्टमलोगों के लिए सलाह

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हुई भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। वहीं अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

धमतरी जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बांधों का जलस्तर बढ़ने लगा है और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। संभावित बाढ़ जैसी परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश

मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं—

  • रायगढ़ – 13 सेमी
  • पेंड्रा – 12 सेमी
  • पुसौर, तमनार – 10-10 सेमी
  • बरपाली – 9 सेमी
  • सारंगढ़, रामचंद्रपुर, मालखरौदा, अकलतरा, धाभरा, बलौदा सहित कई क्षेत्रों में 7 सेमी
  • सरसींवा, दर्री, खरसिया, मस्तूरी, नवागढ़, कापू सहित कई स्थानों पर 6 सेमी
  • बरमकेला, पामगढ़, चंद्रपुर, मरवाही, गीदम सहित कई इलाकों में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया सक्रिय सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ने के पीछे कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं।

  • मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है।
  • उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
  • पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व अरब सागर तक छत्तीसगढ़ होकर एक द्रोणिका भी गुजर रही है।

इन्हीं सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश और वज्रपात के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

You Might Also Like


07 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज पैसों को लेकर कोई बड़ा रिस्क न लें, फालतू चीजों में पैसा लगाने से बढ़ेगा खर्च…


03 May 2026 Horoscope : वृश्चिक राशि के जातकों का पूरा होगा अटका हुआ काम, जानिए अपना राशिफल …


08 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को आज ऑफिस में हो सकता है तनाव, जानिए अपना राशिफल …


31 March Horoscope : इस राशि के जातकों का कार्यस्थल पर कम की होगी प्रशंसा, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन …


06 March 2026 Horoscope : मेष, वृषभ और मिथुन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Horoscope
Astrologyराशिफल

01 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को सफलता दिला सकते हैं सही निर्णय

Arjun Mukherjee
August 1, 2026
Chhattisgarh Government ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को दिया तोहफा, अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से 17-18 अक्टूबर को जारी
Vijay Sharma Home Minister CG : पुनर्वास नीति का बदला अंदाज विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को बनाया अपना मेहमान
दिल्ली पुलिस की टीम ने छापेमारी कर चैतन्यानंद को हिरासत में लिया, जांच तेज
Chhattisgarh conversion controversy : देवी-देवताओं को शैतान बताने पर हंगामा, धर्मांतरण गैंग के तीन सदस्य सलाखों के पीछे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?