News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Weather Today : अंडमान सागर में कम दबाव का असर, अगले दो दिनों तक बारिश के आसार
CG Weather
छत्तीसगढ़

CG Weather Today : अंडमान सागर में कम दबाव का असर, अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

Last updated: September 19, 2026 10:15 am
Arjun Mukherjee
Published: September 19, 2026
Share
CG Weather
SHARE

CG Weather Today रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शनिवार यानी 19 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

Contents
CG Weather Today: अंडमान सागर में बनेगा कम दबाव का क्षेत्रपिछले 24 घंटे में कई जगह हुई बारिशरायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?CG Weather Today: अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

CG Weather Today: अंडमान सागर में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है।

CG News : छत्तीसगढ़ बजट की तैयारियां शुरू’ विभागों से 20 नवंबर तक मांगे प्रस्ताव, वित्त विभाग ने जारी किया पत्र

पिछले 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम रही है।

शुक्रवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश की बात करें तो पथरिया में 4 सेमी, सूरजपुर और बम्हनीडीह में 3-3 सेमी, जबकि उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहरा और करतला में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश होने की स्थिति में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

CG Weather Today: अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर रहने से बचने और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

You Might Also Like


CG Budget 2026 : विधानसभा की हलचल राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से खुलेगा बजट सत्र


CG BREAKING : NH पर हंगामा’ प्रदर्शनकारियों का चक्काजाम, गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला रुका


छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में जीएसटी का बड़ा एक्शन, कोरबा में भी छापा, स्टॉक और बिक्री में मिला बड़ा फर्जीवाड़ा


पुरंदर मिश्रा का बयान: शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर हो रहा युक्तियुक्तकरण


छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: आबकारी और DMF घोटाले पर ACB-EOW की 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

Chandra Grahan 2026 : होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी जरूरी

Arjun Mukherjee
March 3, 2026
छत्तीसगढ़ को मिलेंगी नई सौगातें , विकास कार्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे Amit Shah
Delhi Assembly Election Result 2025: ‘BJP के एक बार फिर जीतने पर राहुल गांधी को बधाई’, दिल्ली चुनाव नतीजों पर KTR का तंज
जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ सरकार के सख्त निर्देश, बिना अनुमति नहीं मिलेगी छुट्टी
बकुलाही के स्पंज आयरन प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?