News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा रात का पारा; अगले 3 दिन में और गिरेगा तापमान
छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा रात का पारा; अगले 3 दिन में और गिरेगा तापमान

Last updated: November 8, 2026 10:19 am
Arjun Mukherjee
Published: November 8, 2026
Share
SHARE

CG Weather Today: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के साथ ही ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिन के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। राजधानी रायपुर में रात का पारा गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

Contents
सुबह हल्की धुंध, रात में बढ़ेगी ठिठुरनउत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का ज्यादा असरनवंबर के अंत तक 14-15 डिग्री पहुंच सकता है रायपुर का पारानवंबर में रायपुर का सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमाननवंबर में बारिश का भी पुराना रिकॉर्ड

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ सकता है। आसमान साफ रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।

सुबह हल्की धुंध, रात में बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम साफ होने के बाद अब सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई देने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में फिलहाल विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। प्रदेश में दिन का पारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन

उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का ज्यादा असर

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। उत्तरी सीमा से लगे जिलों के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम में किसी बड़े बदलाव या तूफानी गतिविधि के संकेत नहीं होने के कारण नवंबर के अंत तक रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।

नवंबर के अंत तक 14-15 डिग्री पहुंच सकता है रायपुर का पारा

मौसम के पुराने आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने के अंतिम दिनों तक राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्यतः 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है। लोगों को अब गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगेगी।

नवंबर में रायपुर का सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान

रायपुर में नवंबर महीने के दौरान तापमान के कई पुराने रिकॉर्ड दर्ज हैं। उपलब्ध ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार, 2 नवंबर 1935 को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, 22 नवंबर 1883 को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

नवंबर में बारिश का भी पुराना रिकॉर्ड

बारिश के मामले में भी रायपुर में नवंबर महीने के कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। 2 नवंबर 1930 को एक दिन में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं, नवंबर महीने में सर्वाधिक मासिक वर्षा का रिकॉर्ड वर्ष 1924 का है, जब कुल 138 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं।

You Might Also Like


Bypass Theft Case : कैफे में चोरी का पर्दाफाश मास्टरमाइंड के साथ पकड़े गए 2 नाबालिग, कोरबा पुलिस ने खोला राज


रेलवे की बड़ी परियोजना, इंदिरानगर–फोकटपारा में खाली कराने की कार्रवाई के संकेत


Ration Card Suspended: 32 लाख परिवार राशन से वंचित, E-KYC की अनदेखी पड़ी भारी


CG Anganwadi Bharti 2026 : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2026 शुरू, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर


Dhan Kharidi New Guidelines : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले’ किसानों के लिए जरूरी निर्देश, गलती हुई तो हो सकता है नुकसान

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, 4 नए बदलावों से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Arjun Mukherjee
November 1, 2026
Indian Army Theatre Command : भारतीय सेना का सुपर प्लान, थिएटर कमांड से तेज और प्रभावी होंगे सैन्य अभियान
बाढ़ में फंसे लोग, SDRF की मुस्तैदी से सुरक्षित रेस्क्यू
Twisha Sharma Case : गिरिबाला सिंह की जेल से रिहाई पर रोक, जमानत के खिलाफ CBI ने जताई आपत्ति
सड़क पर तड़पती रही मां, मासूम रोता रहा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?