News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Police Reel Controversy : रील बनाने पर एक सस्पेंड, तो दूसरे ने वर्दी में ठुमके लगाकर कहा- ‘मेरी बारी का इंतज़ार है’
छत्तीसगढ़

CG Police Reel Controversy : रील बनाने पर एक सस्पेंड, तो दूसरे ने वर्दी में ठुमके लगाकर कहा- ‘मेरी बारी का इंतज़ार है’

Last updated: April 11, 2026 5:12 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 11, 2026
Share
SHARE
CG Police Reel Controversy , रायपुर — छत्तीसगढ़ पुलिस में चल रहा रील विवाद अब एक बड़े विभागीय संकट में बदलता नज़र आ रहा है। मस्तूरी थाने में पदस्थ एक आरक्षक को उसकी पत्नी के साथ वर्दी पहनकर रील बनाने के आरोप में निलंबित किए जाने के ठीक बाद, एक और आरक्षक का पत्नी के साथ वर्दी में ही इंस्टा रील वायरल हो गया है। यह नया वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, बल्कि इसमें जवान ने अधिकारियों को सीधे तौर पर चुनौती भी दी है। निलंबन की कड़ी कार्रवाई के बावजूद छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों में अनुशासन की कमी साफ़ उजागर हो रही है।
Road Accident : शादी की दावत के बाद त्रासदी , अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, 12 लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे

निलंबन के बाद भी नहीं माने जवान, ट्रेंड कर रही है नई रील

हाल ही में मस्तूरी थाने के आरक्षक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ ‘हाय रानी, हेलो रानी’ गाने पर रील बनाई थी। उस वीडियो ने विभागीय अनुशासन को पूरी तरह तार-तार कर दिया, जिसके बाद उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया था। लेकिन, पुलिस प्रशासन को झटका तब लगा जब इस कार्रवाई के बाद एक और जवान का अपनी पत्नी के साथ वर्दी पहनकर इंस्टा रील सोशल मीडिया पर सामने आ गया। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, कुछ ने तो वर्दी पहने होने पर वीडियो हटाने की सलाह दी है। कुछ वीडियो को बढ़िया बता रहे हैं, तो कुछ लिख रहे कि अब लाइन जाने की बारी आप की है। इंस्टाग्राम पर इस जवान का एक-दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो वायरल हो रहा है। यह विभागीय साख के लिए एक बड़ा सवालिया निशान है।

Contents
निलंबन के बाद भी नहीं माने जवान, ट्रेंड कर रही है नई रीलक्या विभागीय अनुशासन केवल कागज़ों तक ही सीमित है?

क्या विभागीय अनुशासन केवल कागज़ों तक ही सीमित है?

यह मामला केवल एक आरक्षक के वीडियो वायरल होने का नहीं है, बल्कि यह विभागीय अनुशासन और अधिकारियों के आदेशों की खुली अवहेलना का है। एक यूजर suraj_verma29 ने इस नए वीडियो पर कमेंट में लिखा है कि अब आपकी बारी है। इस पर जवान ने उसे टैग करते हुए लिखा कि… ‘आई एम वेटिंग ब्रो’। यह अधिकारियों को एक स्पष्ट और सीधी चुनौती है।

पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेना होगा। रील बनाने और अधिकारियों को चुनौती देने की यह बढ़ती प्रवृत्ति विभागीय अनुशासन को पूरी तरह से नष्ट कर सकती है। क्या विभागीय अनुशासन केवल कागज़ों तक ही सीमित रह गया है? यह सवाल आज छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन के सामने खड़ा है।

You Might Also Like


भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, EOW-ACB ने एक साथ कई ठिकानों पर की दबिश


अमर अग्रवाल को आया फोन…राज्यपाल से 75 मिनट तक मीटिंग:मंत्रिमंडल विस्तार पर हलचल तेज


भयावह सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, शव के हुए दो टुकड़े


कोरबा में नर्स पर जानलेवा हमला, दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप


छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में महसूस हुआ ऐसा कंपन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News

कोरबा: कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा और मां की सड़क हादसे में मौत, मौसा घायल

Arjun Mukherjee
September 27, 2025
कोरबा में 4 साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ नहाते समय हुआ हादसा
सुकमा में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
RBI का मेगा क्लीनअप: 5,673 पुराने सर्कुलर हटाए, अब बैंकिंग चलेगी 244 नए नियमों पर
Chhattisgarh Breaking News : बीजेपी पार्षद की खुदकुशी की कोशिश के बाद जिला अस्पताल में पुलिस तैनात, जांच शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?