News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Police Bharti 2025: ‘भर्ती पूरी तरह पारदर्शी’, बोले गृहमंत्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़

CG Police Bharti 2025: ‘भर्ती पूरी तरह पारदर्शी’, बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

Last updated: December 21, 2025 2:41 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 21, 2025
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सीधे गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगें रखीं। इस दौरान गृहमंत्री खुद बंगले के बाहर आए और अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Contents
  • गृहमंत्री बोले— भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी
  • एक अभ्यर्थी का कई जिलों में चयन, ऐसे होगा समाधान
  • शिकायत निवारण के लिए खुला मंच, ADG सुनेंगे अभ्यर्थियों की बात
  • 5,967 पदों के लिए आए थे करीब 7 लाख आवेदन

अभ्यर्थियों ने बंगले के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया और सभी साथियों के पहुंचने के बाद ही अंदर जाकर चर्चा करने की बात कही। गृहमंत्री ने पहले उन्हें अंदर बुलाकर बातचीत करने की समझाइश दी, लेकिन अभ्यर्थियों के आग्रह पर कुछ देर बाद सभी के आने पर चर्चा शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी।

गृहमंत्री बोले— भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

इससे पहले विधानसभा भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से संपन्न की गई है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग पर सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

अब कोई भी अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर किसी भी जिले के उम्मीदवार के अंक देख सकता है। इसके लिए QR कोड भी जारी किए गए हैं, जिससे सीधे रिजल्ट पोर्टल तक पहुंचा जा सकता है।

एक अभ्यर्थी का कई जिलों में चयन, ऐसे होगा समाधान

एक ही अभ्यर्थी के कई जिलों में चयन को लेकर उठ रहे सवालों पर गृहमंत्री ने स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि खुली प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी जिले से शारीरिक परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक जिलों में शारीरिक परीक्षा दी और सफल हुए।

हालांकि लिखित परीक्षा केवल एक बार ली गई, लेकिन जिन-जिन जिलों में अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल रहे, वहां लिखित परीक्षा के अंक जोड़े गए। गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि अंतिम चयन केवल एक ही जिले में होगा, जबकि अन्य जिलों में वेटिंग लिस्ट से मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

शिकायत निवारण के लिए खुला मंच, ADG सुनेंगे अभ्यर्थियों की बात

भर्ती से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस विभाग ने खुला मंच उपलब्ध कराया है। एडीजी एसआरपी एसपी कल्लूरी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की शिकायत है, वे 19 और 20 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय रायपुर में सबूतों के साथ उनसे सीधे मिल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 12 से 14 दिसंबर तक सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने कार्यालयों में अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनी थीं।

5,967 पदों के लिए आए थे करीब 7 लाख आवेदन

एडीजी कल्लूरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में कुल 5,967 पदों के लिए लगभग 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। भर्ती परीक्षा का परिणाम 9 दिसंबर को जारी किया गया। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण संदेह और सवाल उठना स्वाभाविक है, इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष शिकायत निवारण व्यवस्था बनाई गई है।


CG Breaking News : किराए के मकान विवाद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता 95% झुलसी


Road Accident: रायगढ़ में महिला ड्राइवर की तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों की जान ले ली


CGPSC Prelims 2025 : 22 फरवरी को सीजीपीएससी का ‘रण’, धारा 144 जैसे कड़े इंतजाम


CG NEWS : विवाहित महिला से अभद्र चैट, धमकियों और अश्लील टिप्पणियों के मामले में रेलवे कर्मी पर FIR दर्ज


Ban on cough syrup: स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन, शिशुओं को कफ सिरप देना हो सकता है खतरनाक

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Attempted Murder: हत्या की कोशिश में शामिल चार आरोपी पकड़े गए, इलाके में तनाव

Arjun Mukherjee
October 17, 2025
वनांचल क्षेत्रों में न्याय की पहुंच मजबूत, अंबागढ़ चौकी में फास्ट ट्रैक कोर्ट का शुभारंभ
Major Accident In The Plant : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, प्लांट में ऐश लीकेज से 6 की मौत, 5 गंभीर
देह व्यापार में शामिल महिलाओं ने किया बड़ा खुलासा
गर्मी से पहले यहां फिट कर दें AC का कंप्रेसर, मिलेगी डबल ठंडक! इंजीनियर्स को भी नहीं पता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?