News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News : रायपुर में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, CM विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

CG News : रायपुर में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, CM विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

Last updated: November 22, 2026 1:31 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 22, 2026
Share
SHARE

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर प्रदेश युवा मोर्चा ने व्यापक तैयारियां की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भव्य आयोजन के साथ बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने की तैयारी है।

Contents
22 नवंबर की रात रायपुर पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्षएयरपोर्ट से निकलेगी भव्य बाइक रैलीसंगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे CM साय और डिप्टी CM

22 नवंबर की रात रायपुर पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 22 नवंबर को रात 9 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर आगमन के बाद वे मीडिया से बातचीत करेंगे और प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से अपने दौरे से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। उनके स्वागत के लिए प्रदेश युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।

CG Assembly Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध

एयरपोर्ट से निकलेगी भव्य बाइक रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के बाद राजधानी में बाइक रैली निकाली जाएगी। इस रैली के जरिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन के साथ संगठन के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित करेंगे। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक, टेमरी चौक, फुंडहर चौक, मॉल श्री विहार चौक और राम मंदिर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे CM साय और डिप्टी CM

डॉ. हेमांग जोशी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में संगठन की गतिविधियों, युवाओं की भागीदारी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हो सकती है।

You Might Also Like


CG Accident News : दीपावली की खुशियों के बीच भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर’ चालक की मौत


Stray cattle : सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं पर हाईकोर्ट ने दी फटकार, आवारा मवेशियों पर कार्रवाई जरूरी


सोशल मीडिया पर चाकू-तलवार दिखाना पड़ा महंगा, 3 नाबालिग समेत 6 लोगों को पकड़ा, भेजे गए जेल


High Court : ई-मेल अटैक की चेतावनी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, साइबर सेल तलाश रही ‘डिजिटल पदचिह्न’


ED Notice : निजी दस्तावेजों से फर्जी खाता खोलने वाला बैंककर्मी पुलिस गिरफ्त में

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

PM मोदी की मौजूदगी में नवा रायपुर से अभनपुर के लिए नई ट्रेन सेवा लॉन्च

Arjun Mukherjee
March 30, 2025
Road Accident : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर रफ़्तार का खूनी खेल, 2 की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: कई जिलों में भाजपा की जीत, CPI ने भी दिखाई ताकत
CG NEWS : छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, जिम्मेदारी पर उठे सवाल
CG NEWS : बुधवारी बाईपास पर तेज रफ्तार का कहर’ 5 वर्षीय मासूम समेत चार घायल, अतिक्रमण पर उठे सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?