News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News: VHP का आरोप- गौशाला में भूख से हुई 19 गायों की मौत
छत्तीसगढ़

CG News: VHP का आरोप- गौशाला में भूख से हुई 19 गायों की मौत

Last updated: March 9, 2025 2:00 pm
Arjun Mukherjee
Published: March 9, 2025
Share
SHARE

गरियाबंद। कोपरा गौशाला में 19 गायों की मौत हो गई. मृत गायों को पैरी नदी के किनारे एक-एक करके फेंका जा रहा था. बदबू फैलने के बाद प्रशासन तक इसकी शिकायत पहुंची. राजिम एसडीएम विशाल महाराणा टीम के साथ जांच करने पहुंचे. टीम ने पाया कि मौजूद 150 गायें भी चारे के अभाव में भूखी हैं. अफसरों ने संचालक मनोज साहू को फटकार लगाया है, साथ ही गौशाला के निरीक्षण के जिम्मेदार पशु चिकित्सक को नोटिस थमाया जा रहा है. जांच में यह भी पाया गया कि चरवाहे और केयरटेकर को दो माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिसके चलते गौवंश की देखभाल नहीं हुई. मामले के बाद अब जिला प्रशासन ने गौशाला संचालन की जवाबदारी दूसरी संस्था को देने की तैयारी कर ली है. वीएचपी का आरोप है कि गायों की मौत उन्हें चारा न मिलने से हुई है.

Contents
  • ऐसे आई हकीकत सामने
  • संचालक की लापरवाही से हुई गायों की मौत
  • एक माह के भीतर 45 से ज्यादा गौवंश की हुई मृत्यु – विहिप
  • नदी के किनारे मिला मृत गायों का ढेर

ऐसे आई हकीकत सामने

पिछले दो महीने से बिना चारा-पानी के तड़प रही गायों की हकीकत तब सामने आई, जब विहिप कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर गायों की लाश फेंके जाने की घटना को संज्ञान में लिया और इसकी तहकीकात करते हुए गौवंशों से साथ हो रही दुराचार को उजागर किया. घटना को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, जिसके बाद देर रात मौके पर पहुंचे प्रशासन ने जब गौशाला का निरीक्षण किया, तो 19 गायें मर चुकी थीं, जबकि 150 मवेशी भूख से कमजोर होकर जमीन पर पड़े थे. जैसे ही चारा डाला गया, गायें टूट पड़ीं, कुछ तो खड़े होने लायक भी नहीं थीं. मंजर देखकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए.

“भारत में लॉन्च हुए नए ईयरबड्स, 60 घंटे की बैटरी और Dolby Audio का समर्थन”

संचालक की लापरवाही से हुई गायों की मौत

जांच में पता चला कि चरवाहों को दो महीने से वेतन नहीं मिला, इसलिए वे काम छोड़कर चले गए. गौशाला का संचालन करने वाली संस्था की लापरवाही उजागर होने पर संचालक मनोज साहू को तलब किया गया है और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

एक माह के भीतर 45 से ज्यादा गौवंश की हुई मृत्यु – विहिप

मोहित साहू जिला संयोजक बजरंग दल, डिगेश्वर वर्मा विभाग मंत्री विहिप ने कहा कि गौशाल में पर्याप्त चारे की व्यवस्था नहीं थी. एक माह के भीतर 45 से ज्यादा गौवंश की मृत्यु हुई है. लापरवाही ऐसी की मृत के बाद विधिवत अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया. लापरवाह संचालक व अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाए. गौशाला संचालक के लिए नगर पंचायत के सुपुर्द किया जाए.

नदी के किनारे मिला मृत गायों का ढेर

इधर पैरी नदी किनारे 19 सड़ी-गली लाशें मिलीं, जिन्हें गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाया जा रहा था. विहिप ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. प्रशासन ने फिलहाल गौशाला का संचालन दूसरी संस्था को सौंपने का फैसला किया है. गरियाबंद कलेक्टर ने घटना के बाद सीएमओ, संस्था प्रमुख और स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं. एसडीएम विशाल महाराणा ने इस पूरे मामले को लेकर संस्था प्रमुख को दस्तावेजों के साथ संचालक को तलब किया है.


Weapons confiscated: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘रील्स वाले गुंडों’ से जब्त हुए 12 धारदार हथियार


बारिश से फूटा CSEB राखड़ बांध, राखड़ से गांव में हाहाकार, लोग घर छोड़ भागे, प्रशासन जुटा राहत में


Chhattisgarh New IAS Officers : छत्तीसगढ़ कैडर को मिला नया प्रशासनिक बल, तीन IAS नियुक्त


स्वास्थ्य मंत्री के शराब दुकान निरीक्षण पर भूपेश का तंज – दवा की शिकायतें, नजर दारू पर


Bharatmala Project : सरकारी परियोजनाओं में बढ़ती अनियमितताएं, जांच एजेंसियों की सख्त निगरानी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG News: VHP का आरोप- गौशाला में भूख से हुई 19 गायों की मौत

Arjun Mukherjee
March 9, 2025
Naxalite attack : नक्सलियों की कायराना हरकत, दो युवकों की हत्या — मुखबिरी का लगाया आरोप
Bloody Gang War In Bilaspur : जेल से बाहर आते ही हिस्ट्रीशीटर की चाकुओं से हत्या
IAS अफसरों से ACB की 6 घंटे पूछताछ, शराब घोटाले की जांच में बड़ा मोड़
नक्सल गतिविधियों में सक्रिय दो आरोपी धराए, प्रभाकर को देते थे पनाह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?