News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Blog > CG NEWS : अमृतधारा महोत्सव में हंगामा, जनप्रतिनिधियों की नाराजगी से मचा हड़कंप
Blog

CG NEWS : अमृतधारा महोत्सव में हंगामा, जनप्रतिनिधियों की नाराजगी से मचा हड़कंप

Last updated: February 16, 2026 9:48 am
Arjun Mukherjee
Published: February 16, 2026
Share
SHARE

CG NEWS :  मनेन्द्रगढ़। अमृतधारा महोत्सव के दौरान शुक्रवार को उस समय अप्रत्याशित स्थिति बन गई, जब नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव और उनके पति व विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोत्सव में जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की उपस्थिति में मंचीय कार्यक्रम जारी था। इसी दौरान मंच से विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव का नाम पुकारा गया, लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव का नाम नहीं लिया गया। बताया जा रहा है कि नाम पुकारे जाने के बावजूद सरजू यादव मंच पर नहीं गए और इसके बाद दोनों कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए।

विवाद की एक वजह कार्यक्रम स्थल पर वाहन रोके जाने की घटना भी बताई जा रही है। विधायक प्रतिनिधि के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान नगरपालिका अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि के वाहन को प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया।

आरोप है कि वाहन पर नेम प्लेट लगी होने और मौके पर परिचय देने के बावजूद उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। इस बात से दोनों जनप्रतिनिधि नाराज हो गए। बताया जाता है कि बार-बार रोके जाने और पहचान बताने के बाद भी प्रवेश न मिलने पर सरजू यादव ने गुस्से में आकर गाड़ी में लगा नगरपालिका अध्यक्ष का बोर्ड तोड़कर कार्यक्रम स्थल पर फेंक दिया।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और आयोजन समिति के सदस्यों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमृतधारा महोत्सव की आयोजन व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

You Might Also Like


Dream Astrology: बार-बार दिखाई देते हैं ये सपने, तो जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी


iPhone Air Discount : iPhone Air खरीदने का सुनहरा मौका, Reliance Digital दे रहा भारी डिस्काउंट


Jashpur Road Accident : हादसे के बाद सड़क पर फैला मलबा, ट्रैफिक हुआ बाधित


चैत्र नवरात्र के व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतिया, वरना पूर्ण नहीं माना जाएगा व्रत!


Chhattisgarh Hostel Suicide Attempt News : एकलव्य छात्रावास की 5 छात्राएं अस्पताल में भर्ती , मोबाइल को लेकर तकरार ने लिया जानलेवा रूप

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

लाइब्रेरी में बड़ा हादसा — पढ़ाई कर रहे छात्र की जेब में मोबाइल फटा, धमाके के बाद लगी आग, गंभीर रूप से झुलसा छात्र

Arjun Mukherjee
March 29, 2026
फ्लोरामैक्स धोखाधड़ी मामला: 40 हजार महिलाओं के साथ हुई अरबों की ठगी, आयोग ने दिखाया सख्त रुख
22 April Horoscope : इस राशि के जातकों के लिए नया व्यापार शुरू करने के लिए है अच्छा समय, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन …
Poultry Farm Operator Murdered : पोल्ट्री फार्म संचालक की बेरहमी से हत्या, पत्थर बांधकर तालाब में फेंका, प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 सहायक शिक्षक और व्याख्याता पदों के लिए व्यापम तैयार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?