News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News : छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, स्वच्छता पुरस्कार के लिए राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, स्वच्छता पुरस्कार के लिए राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Last updated: November 10, 2026 5:22 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 10, 2026
Share
SHARE

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में सम्मान मिलने जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को President Draupadi Murmu’ सम्मानित करेंगी। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्वच्छता कर्मी समारोह में हिस्सा लेंगे।

Contents
विज्ञान भवन में होगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार समारोहरायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा सम्मानअरुण साव समेत छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल होगा शामिल

विज्ञान भवन में होगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार समारोह

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से 11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

CG NEWS : कार की टक्कर के बाद सड़क पर हंगामा, नाइजीरियन युवती ने कारोबारी से मांगे 6 लाख रुपये’ VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

इस समारोह में देशभर के चयनित शहरों और नगरीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों का चयन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा ने जगह बनाई है। इन तीनों नगरीय निकायों को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

इस उपलब्धि से प्रदेश के नगरीय निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के योगदान को भी सम्मान मिलेगा।

अरुण साव समेत छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल होगा शामिल

इस राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव शामिल होंगे। उनके साथ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और सूडा के सीईओ सुमीत अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्वच्छता कर्मचारी भी समारोह में भागीदारी करेंगे।

You Might Also Like


राजधानी के होटल-बार पर पुलिस की दबिश, देर रात शराब पार्टी पर सख्ती


CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बवाल’ तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाने के बाहर प्रदर्शन


दो साल बाद जेल से बाहर आए IAS अफसर और पूर्व OSD, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत पर लगाई ये शर्त


म्युल अकाउंट के जरिए लाखों की ठगी, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई


Crime News : सर्जिकल ब्लेड से हमला नशेड़ियों की हैवानियत, कोतवाली पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

JP Nadda : जांजगीर में सरकार के दो साल पूरे होने पर बड़ा सम्मेलन, नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

Arjun Mukherjee
December 22, 2025
CG News : चार करोड़ की उगाही के लिए कारोबारी को धमकाया और पीटा, अनवर ढेबर समेत 6 लोगों पर FIR
CG Weather: लू से राहत दिलाएगी बारिश, गरज-चमक के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज
बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी-पत्नी पर हमले का ड्रामा? CCTV में खुद करते दिखे मारपीट
राष्ट्रीय सुरक्षा पर सर्वदलीय सहमति, सरकार ने बताया एयर स्ट्राइक का पूरा प्लान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?