News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : तहसीलदार पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रेनु, अन्न-जल त्यागकर दी आत्मदाह की धमकी, 48 घंटे का अल्टीमेटम — वायरल हुआ वीडियो संदेश
छत्तीसगढ़

CG NEWS : तहसीलदार पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रेनु, अन्न-जल त्यागकर दी आत्मदाह की धमकी, 48 घंटे का अल्टीमेटम — वायरल हुआ वीडियो संदेश

Last updated: June 21, 2025 11:51 am
Arjun Mukherjee
Published: June 21, 2025
Share
SHARE

बालोद। अपने तहसीलदार पति के साथ रहने के हक की लड़ाई लड़ रही रेनु गुप्ता ने शुक्रवार शाम से अन्न और जल का त्याग कर दिया है. इसके साथ उसने प्रण लिया है कि अगर 48 घंटे में उसे उसके पति ने स्वीकार नहीं किया तो वह अपनी ससुराल की चौखट पर अपने प्राण त्याग देगी, जिसके लिए ससुराल पक्ष के साथ-साथ शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. रेनु की इस लड़ाई में उसकी देवरानी वंदना गुप्ता भी शामिल हो गई है.

Contents
  • देवर भी अपनी पत्नी को छोड़ भागा
  • जानिए रेनु गुप्ता की पूरी कहानी
  • बुधवार से ससुराल के बाहर बैठी

पति के साथ रहने की मांग करते हुए बीते छह दिनों से तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेनु गुप्ता और उसकी देवरानी वंदना पटेल गुप्ता बीते 5 दिनों से ससुराल की चौखट पर बैठी हैं. रेनु गुप्ता ने अपने ताजा वीडियो में बताया कि पांच दिन से ससुराल की चौखट में बैठे रहने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला है. यहां तक शासन-प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली है, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी आ भी रहे हैं, तो वे उसे घर (ससुराल) से बाहर जाने के लिए कह रहे हैं.

रेनु ने बताया कि इस बात से परेशान हो चुकी हूं. मुझे किसी भी तरह से अपना अधिकार चाहिए, मुझे अपने पति के साथ रहना है. इसके लिए अभी से मैं प्रण लेती हूं कि मैं अन्न-जल का ग्रहण नहीं करुंगी. अगर 48 घंटे के भीतर मुझे मेरे घर में रहने का अधिकार नहीं मिला तो देह दाह कर दूंगी, और इसके जिम्मेदारी ससुराल वालों के साथ शासन-प्रशासन पर होगी.

देवर भी अपनी पत्नी को छोड़ भागा

अब बात केवल रेनु गुप्ता की ही नहीं रह गई है. रेनु की लड़ाई में उसकी देवरानी वंदना भी साथ हो गई है. जानकारी के अनुसार, वंदना पटेल ने रेनु गुप्ता के देवर रोहित गुप्ता से वर्ष 2024 में प्रेम विवाह किया था. दोनों जगदलपुर में रह रहे थे. जून के महीने में उसका पति जगदलपुर से झलमला जा रहा हूं कहकर निकला, लेकिन झलमला आया ही नहीं, और न ही वंदना से उस दिन के बाद कोई बात की है. परेशान वंदना झलमला स्थित मकान में आई, लेकिन यहां ताला बंद मिला. इसके साथ वह रेनु की तरह अपने पति को हासिल करने बैठी हुई है.

जानिए रेनु गुप्ता की पूरी कहानी

बता दें कि रेनु गुप्ता की नवंबर 2022 में बालोद के तत्कालीन नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी. बकौल रेनु शादी के 50 दिन बाद से तहसीलदार पति एवं उनके परिवार वाले दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की वजह से वह मायके में रह रही थी.

बुधवार से ससुराल के बाहर बैठी

रेनु ने बताया कि वह कई बार ससुराल में रहने आई पर ससुरालवालों ने उन्हें घर में रहने नहीं दिया. बुधवार को वह फिर ससुराल में रहने आई, लेकिन इस बार भी उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया. इसके बाद रेणु घर के बाहर ही बुधवार सुबह से अभी तक बैठी है. बता दें कि पति राहुल गुप्ता अभी दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं. वहीं लड़की का ससुर सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मत्स्य अधिकारी हैं.


मतदाता सूची शुद्धिकरण: रायपुर की 7 विधानसभा सीटों में बड़े पैमाने पर कटौती


CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ठगी रोकने के लिए 9 नए साइबर थाने जल्द खुलेंगे


एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र मे अन्य यूनियन को छोड़कर 40 कामगारों ने थामा एटक का दामन


तेज बहाव में फंसे पर्यटकों को निकालने में प्रशासन की कड़ी मशक्कत


CG NEWS : चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जीएसटी सुधार का किया स्वागत, मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
IAS Transfer :
छत्तीसगढ़

IAS Transfer : पीएम मोदी के दौरे से पहले हुआ बड़े पैमाने पर तबादला

Arjun Mukherjee
November 28, 2025
CG News : 4 गायों की मौत और 5 घायल, गौ तस्करी के लिए जा रही पिकअप पलटी
Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन 3 राशियों को प्राप्त होगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
भ्रामक विज्ञापन मामले में शाहरुख खान को कोर्ट का नोटिस, 29 मार्च को पेशी के आदेश
PM मोदी ने कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन, 7 मंत्रालयों के ऑफिस होंगे एक जगह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?