News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News : खेत में पंडाल तानकर आयोजित की गई प्रार्थना सभा, ग्रामीणों के विरोध से मचा जमकर हंगामा
छत्तीसगढ़

CG News : खेत में पंडाल तानकर आयोजित की गई प्रार्थना सभा, ग्रामीणों के विरोध से मचा जमकर हंगामा

Last updated: December 15, 2025 11:52 am
Arjun Mukherjee
Published: December 15, 2025
Share
SHARE

CG News , कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को भारी विवाद खड़ा हो गया। सुतर्रा गांव में खेत में पंडाल तानकर आयोजित की गई प्रार्थना सभा के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद ईसाई समुदाय और हिंदू संगठनों के लोग आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख मामला थाने तक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

Australia News : ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में हिंसक वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुतर्रा गांव में ईसाई समुदाय के कुछ लोगों ने खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इस सभा का नेतृत्व पास्टर बजरंग जायसवाल कर रहे थे। आयोजन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने वालों का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की अपील की।

इसके बाद गांव के सरपंच की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें प्रार्थना सभा को लेकर आपत्ति जताई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। प्रशासन की ओर से भी हालात पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।


कोरबा नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा, “एक्सीडेंटल सभापति” टिप्पणी पर बवाल


CG Police News : बिलासपुर और दुर्ग में पुलिस को मिलेंगे मजिस्ट्रेट पावर, कमिश्नर प्रणाली की फाइल पर काम शुरू


प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाज : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय


CG News : रहस्यमयी तरीके से उपसरपंच लापता, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, ग्रामीणों में दहशत


गड्ढे में कार का टायर फटा, ट्रक से टकराई कार, ठेकेदार की मौत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
WhatsApp Update
tech

WhatsApp Update : डिजिटल इंडिया का नया सुरक्षा चक्र बिना सिम कार्ड वाले ऐप्स पर 1 मार्च से पाबंदी

Arjun Mukherjee
February 27, 2026
इतिहास रचा गया, छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू
Gangrel Madai: निसंतान महिलाओं ने मां अंगारमोती के दरबार में मांगी संतान की मन्नत
मनोज कुमार के छोटे भाई का फिल्मी करियर, 4 फिल्मों के बाद अचानक क्यों हो गए थे गायब?
टैरिफ वार के बीच राजनाथ सिंह का ट्रंप को करारा जवाब- ‘सबके बॉस हम हैं’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?