News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : नकाबपोश बदमाशों का तांडव, सोते परिवार पर बरसाईं गोलियां,युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

CG NEWS : नकाबपोश बदमाशों का तांडव, सोते परिवार पर बरसाईं गोलियां,युवक की हत्या

Last updated: April 24, 2026 9:42 am
Arjun Mukherjee
Published: April 24, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहि गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब रात 12 बजे तीन नकाबपोश बदमाश एक व्यवसायी के घर में घुस गए और परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया।

सोते समय किया हमला, दो गोलियां लगने से मौके पर मौत
जानकारी के मुताबिक, हमलावर घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए और सीधे उस कमरे में पहुंचे जहां आयुष, उसका भाई और बहन सो रहे थे। बदमाशों ने आयुष पर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके सीने और दूसरी कनपटी पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आशुतोष के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा पैसों की मांग करने की बात भी सामने आई है।

परिवार का आरोप—लूट नहीं, व्यवसायिक रंजिश में हत्या
शुरुआत में इस घटना को लूट के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने इसे व्यवसायिक रंजिश का मामला बताया है। उनका कहना है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से नहीं, बल्कि हत्या की योजना बनाकर घर में घुसे थे। आयुष हाल ही में रेत के कारोबार से जुड़ा था और घटना से पहले वह रेत से संबंधित काम से बाहर गया हुआ था।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है परिवार
मृतक आयुष कश्यप के पिता सम्मेलाल कश्यप लोहा व्यापारी होने के साथ-साथ ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं और पूर्व में उपसरपंच रह चुके हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। इस कारण मामले को राजनीतिक और व्यवसायिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

विधायक ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक ब्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय हैं और प्रशासन उन पर अंकुश लगाने में विफल रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही एसपी निवेदिता पाल और एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

You Might Also Like


सड़क हादसा टला: ट्रक की ठोकर से गिरे साइकिल सवार मासूम, बाल-बाल बची दोनों की जान


Raid on Gambling Den: बिलासपुर में जुआरियों पर छापा, भाजपा-कांग्रेस नेताओं के नाम भी सामने


Chhattisgarh RTI Portal : छत्तीसगढ़ के सूचना अधिकार पोर्टल में बड़ा अपडेट , भुगतान के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार


परिजनों ने लगाया विभागीय लापरवाही का आरोप, आंगनबाड़ी में करंट से बच्ची की मौत


Major Action By The Electricity Department : मीटर बायपास करते 38 उपभोक्ता पकड़े, 7 लाख का जुर्माना

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

युवक-युवती ने की खुदकुशी? खेत में शव मिलने से फैली सनसनी

Arjun Mukherjee
September 18, 2025
किश्तवाड़ में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई
बढ़ती चिंताओं के बीच टेक लीडर्स ने बढ़ाई सुरक्षा, खर्च हुए करोड़ों
कैंसर से जूझ रही जुझारू महिला निरीक्षक मंजूषा पांडे का निधन, पुलिस विभाग में शोक
केके लाइन पर मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला, यात्री ट्रेनें रद्द
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?