CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के चर्चित सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। हत्या के बाद मृतक के छोटे भाई मनोज सोनी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वॉट्सएप संदेश भेजा गया, जिसमें एक शख्स ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए खुलेआम धमकी दी है। इस मैसेज के सामने आने के बाद मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है।
जानकारी के अनुसार वॉट्सएप मैसेज में लिखा गया कि “प्रदीप को मैंने मारा है, जो करना है कर लो।” इस संदेश के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मैसेज भेजने वाले नंबर और उससे जुड़े व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी है।
कोचिंग टीचर पर एक्शन, गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस—छात्र सड़कों पर
इधर पुलिस जांच में बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में शामिल एक अन्य सहयोगी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली है। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वॉट्सएप पर धमकी भरा संदेश किसने भेजा और उसका हत्या की साजिश से क्या संबंध है।
प्रदीप सोनी की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजन भी मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।

