News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News : महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार पर विवाद, तिलक और गंगाजल से परिवार का स्वागत
छत्तीसगढ़

CG News : महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार पर विवाद, तिलक और गंगाजल से परिवार का स्वागत

Last updated: October 5, 2026 3:15 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 5, 2026
Share
SHARE

धमतरी। CG News :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रूद्री थाना क्षेत्र के भटगांव में ग्रामीणों ने धर्मांतरित परिवार की महिला के अंतिम संस्कार का विरोध किया। विवाद के बाद परिवार ने हिंदू धर्म और समाज के रीति-रिवाजों को मानने की सहमति जताई। इसके बाद ग्रामीणों ने तिलक लगाकर और गंगाजल से परिवार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मृत महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया गया।

Contents
महिला की मौत के बाद शुरू हुआ विवादबैठक में परिवार से हुई बातचीततिलक और गंगाजल के बाद समाज में शामिल कियासुरेश ध्रुव बोले- अपनी इच्छा से धर्म बदला थाहिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

महिला की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, भटगांव निवासी सुरेश ध्रुव (35) ने करीब चार साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था। 4 अक्टूबर को उनकी पत्नी सरस्वती ध्रुव (28) की मौत हो गई। इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था।

इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार को लेकर विरोध जताया। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया और गांव में बैठक बुलानी पड़ी।

स्थिति को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल को भी मौके पर बुलाया गया।

बैठक में परिवार से हुई बातचीत

विवाद के बाद समाज के लोगों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इस दौरान परिवार से समाज की परंपराओं और रीति-रिवाजों को लेकर बातचीत की गई।

बताया गया कि बैठक में संदीप अग्रवाल ने परिवार को समझाइश दी। इसके बाद सुरेश ध्रुव ने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म और समाज के रीति-रिवाजों को दोबारा मानने की बात कही।

तिलक और गंगाजल के बाद समाज में शामिल किया

परिवार की सहमति के बाद ग्रामीणों ने सुरेश ध्रुव और उनके परिवार को तिलक लगाया और गंगाजल से स्नान कराया। इसके बाद गंगाजल पिलाकर परिवार को दोबारा समाज में शामिल किया गया।

संदीप अग्रवाल के मुताबिक, सुरेश ध्रुव ने लिखित रूप से भी अपनी सहमति दी कि वह बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म में वापस लौट रहे हैं और आगे अपने पुराने धर्म एवं समाज के रीति-रिवाजों का पालन करेंगे।

सुरेश ध्रुव बोले- अपनी इच्छा से धर्म बदला था

सुरेश ध्रुव ने बताया कि उन्होंने करीब चार साल पहले अपनी इच्छा से ईसाई धर्म अपनाया था। अब उन्होंने दोबारा ईसाई धर्म नहीं अपनाने और हिंदू धर्म में रहने का फैसला किया है।

उन्होंने दावा किया कि वह अपनी मर्जी से हिंदू धर्म में वापस लौटे हैं और किसी तरह के दबाव में यह निर्णय नहीं लिया है।

हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

बैठक में सहमति बनने और परिवार के हिंदू धर्म में लौटने की बात कहने के बाद विवाद समाप्त हुआ। इसके बाद मृत महिला सरस्वती ध्रुव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया गया।

फिलहाल मामला रूद्री थाना क्षेत्र का है। पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है।

You Might Also Like


नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर बम बरामद कर सुरक्षा बलों ने टाली अनहोनी


Crime News : क्राइम न्यूज़ , आइसक्रीम की दुकान के बहाने मासूम से छेड़छाड़, साहसी बच्ची ने शोर मचाकर खुद को सुरक्षित बचाया


प्यार में पागल युवक ने नवविवाहिता को बनाया निशाना, चाकू से किया जानलेवा हमला


CG Crime News : कलयुगी बेटे का खौफनाक कृत्य, टंगिया से वार कर मां की ली जान, आरोपी गिरफ्तार


Chhattisgarh Road Accident : तेज रफ्तार वाहन ने आरक्षक को कुचला, प्रदेश के 4 जिलों में एक ही दिन 4 मौतें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात की तारीख तय, ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच होगी अहम बैठक

Arjun Mukherjee
August 28, 2025
Number Plate Dispute : नंबर प्लेट बना राजनीति का नया अखाड़ा; सगीर कुरैशी की कार के ‘2611’ नंबर पर छत्तीसगढ़ में घमासान
हाईटेक हुए राजनीतिक दल, वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन से दे रहे मतदाता पर्ची
बड़ाजी थाने में तैनात आरक्षक ने की आत्महत्या, कारणों का खुलासा नहीं
11 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में मिल सकते हैं नया ऑफर, जानिए अपना राशिफल …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?