News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा : पत्नी और सास ने मिलकर रची साजिश
छत्तीसगढ़

CG NEWS : ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा : पत्नी और सास ने मिलकर रची साजिश

Last updated: July 24, 2025 9:01 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 24, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर. हिर्री माइंस के पास ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी, सास और साढू ही कातिल निकले हैं। पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने मां के साथ मिलकर साजिश रची थी। मृतक की सास ने एक लाख रुपए में मृतक के साढू को सुपारी दी थी। पहचान छुपाने मृतक के चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। पुलिस CCTV फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची। चकरभाठा पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Contents
एक लाख रुपए किया सौदा, एडवांस में दिए 8 हजार रुपएहत्या से पहले पिलाई गई थी शराब

घटना 17 जुलाई की है, जब हिर्री माइंस के पास एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई थी। शव की हालत देखकर अंदेशा जताया गया था कि उसे बेरहमी से पत्थर से कुचलकर मारा गया है। मामले में साइबर सेल और चकरभाठा पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले के रूप में की।

एक लाख रुपए किया सौदा, एडवांस में दिए 8 हजार रुपए

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। साहिल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी वर्षा, सास सरोजनी, साढू राजाबाबू और उसके दोस्त विकास ने मिलकर की थी। दरअसल, मृतक को शराब की लत थी। घरेलू हिंसा से परेशान होकर उसकी पत्नी वर्षा ने इसकी जानकारी अपनी मां सरोजनी को दी। फिर दोनों ने मिलकर एक लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या साहिल की कराई। सरोजनी ने अपने दूसरे दामाद राजाबाबू और उसके दोस्त को हत्या करने के लिए 1 लाख रुपए में राजी किया, जिसमें आरोपियों को 8 हजार रुपए एडवांस भी दिया गया था।

हत्या से पहले पिलाई गई थी शराब

साजिश के तहत हत्या की रात सभी ने मिलकर साहिल को शराब पिलाई और नशे में होने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। फिर पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को भी बुरी तरह बिगाड़ दिया गया। गिरफ्तार आरोपियो में सरोजनी खुंटे (सास), वर्षा खुंटे (पत्नी), राजाबाबू खुंटे (साढू), और विकास आदिले (मित्र) शामिल है। पुलिस ने घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, पत्थर और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।

You Might Also Like


CG NEWS : लग्जरी कार से चलती थी ‘लेडी गैंग’, सोने की चेन स्नैचिंग का बड़ा खुलासा


बरमपुर मार्ग पर हादसा: नहर में मिली कार, नहीं मिला कोई यात्री


विधायक कविता लहरे का विवादित बयान: ‘पप्पाजी के प्रेयर से बनी MLA’, रेप आरोपी पादरी को किया प्रणाम


हवा में जहर! उद्योगों की राख से सांस लेना हुआ मुश्किल, क्षेत्रवासी परेशान


CG NEWS : विवाहित महिला से अभद्र चैट, धमकियों और अश्लील टिप्पणियों के मामले में रेलवे कर्मी पर FIR दर्ज

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG NEWS : कोरबा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Arjun Mukherjee
January 18, 2026
संसद में अडाणी-संभल हिंसा पर विपक्ष का प्रदर्शन, सपा-TMC शामिल नहीं हुए, कांग्रेस नेता के बयान पर बखेड़ा
CG Breaking News : दुर्ग में पुलिस की छवि को झटका, मृत मामले पर रिश्वतखोरी करने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित
गोपालनारायण को हाईकोर्ट से झटका, रजिस्ट्रार व यूनियन के आदेश पर रोक
35 आदिवासी परिवारों की घर वापसी, महिला ने लगाया धर्मांतरण का बरगलाने का आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?