News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG CRIME : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1.44 करोड़ का गांजा जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

CG CRIME : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1.44 करोड़ का गांजा जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

Last updated: June 18, 2026 8:34 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 18, 2026
Share
SHARE

CG CRIME : सक्ती। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ओडिशा से राजस्थान ले जाए जा रहे करीब 209 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में गांजा, ट्रेलर, फ्लोर्सपार पाउडर और मोबाइल फोन सहित कुल 1 करोड़ 66 लाख 20 हजार 460 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर संदिग्ध ट्रेलर वाहन की निगरानी की गई। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अवैध मादक पदार्थ को ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। तस्करों ने गांजे को अन्य सामान के बीच छिपाकर परिवहन करने की कोशिश की थी ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

कोरबा में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक भिड़ंत से अफरा-तफरी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी युवक और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं ट्रेलर, फ्लोर्सपार पाउडर, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री को मिलाकर कुल जब्ती की कीमत 1 करोड़ 66 लाख 20 हजार 460 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर्राज्यीय तस्करी का मामला प्रतीत हो रहा है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गांजे की खेप किसे पहुंचाई जानी थी। मामले में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सक्ती पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

You Might Also Like


पुलिस ने शुरू की पतासाजी और गश्त महिला के शरीर पर चोट के निशान


SECL और CMPFO ने पेंशनभोगियों के लिए ‘DLC 4.0’ अभियान की शुरुआत की


रात में लगाई फांसी, सुबह दफ्तर खुलते ही सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर


BREAKING : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चार युवकों की मौत


गोलबाजार में लड़कों की मनमानी: चलती कार की छत पर बैठकर सिगरेट पीते दिखे युवक

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Teacher suspension case
छत्तीसगढ़

Teacher suspension case: शिक्षा की दुर्दशा उजागर करने वाला शिक्षक बना राजनीति का शिकार

Arjun Mukherjee
November 6, 2025
CG Breaking News : सोशल मीडिया विवाद ने लिया दुर्ग में एक जीवन, पत्नी ने की फांसी
होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, आज DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान संभव, महंगाई भत्ता 60% के पार जाने की उम्मीद
“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे और व्यापारियों को चेतावनी
उंगलियां चटकाने पर हड्डी की आवाज या कुछ और? यह है असल कारण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?