News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Crime News : अंधविश्वास की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती मिली 14 साल की बच्ची’ आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

CG Crime News : अंधविश्वास की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती मिली 14 साल की बच्ची’ आरोपी गिरफ्तार

Last updated: October 20, 2026 7:04 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 20, 2026
Share
SHARE

CG Crime News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर 14 वर्षीय नाबालिग के कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। चिकित्सकीय जांच में बच्ची के करीब पांच महीने की गर्भवती होने का पता चलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आमागांव निवासी वैद्यराज रमेश कुमार पिस्दा (44) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर इलाज के बहाने नाबालिग को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Contents
तबीयत बिगड़ने पर बैगा के पास ले गए थे परिजननशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोपअस्पताल में जांच के दौरान हुआ खुलासा

तबीयत बिगड़ने पर बैगा के पास ले गए थे परिजन

जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल 2026 को नाबालिग की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे कांकेर जिले के आमागांव निवासी वैद्यराज रमेश कुमार पिस्दा के पास इलाज के लिए लेकर गए थे। आरोपी ने बच्ची को बच्चेदानी में परेशानी होने की बात कही और उपचार के नाम पर एक ताबीज दिया।

CG News : छत्तीसगढ़ का अनोखा गांव, जहां दशहरे पर नहीं जलता रावण और होली पर नहीं होती होलिका दहन की परंपरा

परिजनों को उम्मीद थी कि बच्ची की तबीयत में सुधार होगा। इसी कारण वे बाद में भी उसे कई बार आरोपी के पास लेकर गए। आरोप है कि उपचार के दौरान आरोपी बच्ची को परिजनों से अलग कर देता था।

नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने इलाज के बहाने नाबालिग को नशीला पदार्थ दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि बाद में उपचार के नाम पर बच्ची को कई बार परिजनों से अलग रखा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। नाबालिग की पहचान और निजता की सुरक्षा के मद्देनजर उससे जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

अस्पताल में जांच के दौरान हुआ खुलासा

अक्टूबर में बच्ची की तबीयत दोबारा बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में उसके करीब पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। यह पता चलने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और 18 अक्टूबर 2026 को ताड़ोकी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और 19 अक्टूबर को आरोपी रमेश कुमार पिस्दा को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई।

You Might Also Like


छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन तेज’ धमतरी के बाद दुर्ग में भी दबिश, कई परिसरों को खंगाल रही टीम


छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत 12 जिलों में अलर्ट जारी


Chhattisgarh Fraud News : शादी कराने के नाम पर ‘खेल’ , फोटो किसी की, ठगी किसी से, युवक परेशान


CG Nursing Council Scam : पुलिस का एक्शन , नर्सिंग काउंसिल के 6 ‘रिश्वतखोर’ स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज


CG NEWS : होली के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI-ASI समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Horoscope
राशिफल

29 March 2026 Horoscope : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को बरतनी होगी सावधानी, जानिए अपना राशिफल …

Arjun Mukherjee
March 29, 2026
झोलाछाप के क्लिनिक में गर्भवती की मौत, नाक से खून-उल्टियां; बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार
CM विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ: एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
Chhattisgarh Mob Justice Case : बाइक मालिक का ‘रेड कार्ड’ एक्शन , युवक को नग्न कर पीटने का वीडियो देख कांप गई रूह
Train Cancellation : 6 और 7 दिसंबर को 7 ट्रेनें कैंसिल रेल प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?