News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Crime News : होटल कब्जे से लेकर फॉर्च्यूनर बेचने तक के आरोप, दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ रायपुर में 5 FIR
छत्तीसगढ़

CG Crime News : होटल कब्जे से लेकर फॉर्च्यूनर बेचने तक के आरोप, दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ रायपुर में 5 FIR

Last updated: November 17, 2026 3:30 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

CG Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपए की कथित ठगी, ब्लैकमेलिंग और धमकी के मामलों में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन को रायपुर पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पेशी के दौरान आरोपी दीपक टंडन हथकड़ी पहने हंसता नजर आया। उसने मीडिया कैमरों के सामने थम्स-अप का इशारा भी किया। आरोपी के खिलाफ रायपुर, कोरबा, सक्ती और बिलासपुर में कुल 8 FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

Contents
SECL में ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख की ठगी का आरोपरायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज हैं पांच FIRसक्ती में सरकारी कोयला टेंडर के नाम पर 15 लाख लेने का आरोपAI से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपकोर्ट में पेशी, पुलिस ने मांगी तीन दिन की रिमांड

दीपक टंडन पर नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर लोगों को ठगने, ब्लैकमेलिंग करने और धमकाने के आरोप हैं। रायपुर के तेलीबांधा थाने में उसके और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ पांच FIR दर्ज हैं। वहीं, अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

SECL में ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख की ठगी का आरोप

दीपक टंडन के खिलाफ हाल ही में दर्ज आठवीं FIR में SECL कोरबा में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती और कोल ट्रांसपोर्टिंग का ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

मां ने हाथ आगे कर बचाना चाहा, फिर भी सिर पर लगा लकड़ी का वार, ढाई माह के सोमू की मौत

शिकायतकर्ता विकास कुमार नागले और श्याम सिंह ठाकुर के मुताबिक, आरोपी ने ठेका दिलाने का भरोसा देकर सिक्योरिटी एजेंसी के मैनेजर विकास कुमार नागले से 25 लाख रुपए और एजेंसी संचालक श्याम सिंह ठाकुर से 31 लाख रुपए लिए थे।

आरोप है कि रकम लेने के बाद भी ठेका नहीं मिला। जब दोनों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। रकम लौटाने के लिए दिए गए दोनों चेक भी बैंक में बाउंस हो गए। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मांगी है।

रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज हैं पांच FIR

दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में अलग-अलग शिकायतों पर पांच FIR दर्ज होने की जानकारी है।

1. होटल पर कब्जा और धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता सरिता वाजपेयी ने आरोप लगाया है कि VIP रोड स्थित साधना मंडप (होटल वेलकम श्री) की लीज समाप्त होने के बाद भी दीपक टंडन ने कब्जा नहीं छोड़ा। नगर निगम की सील तोड़ने, जबरन प्रवेश करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। इस मामले में उसकी पत्नी बरखा टंडन भी आरोपी है।

2. जमीन और रेस्टोरेंट बेचने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी

शिकायतकर्ता आशीष जायसवाल के मुताबिक, आरोपी ने 16,500 वर्गफीट जमीन और एटमॉस्फिरिया रेस्टोरेंट बेचने का सौदा किया था। इस दौरान करीब 36 लाख रुपए लेने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित जमीन दीपक टंडन और बरखा टंडन के नाम पर नहीं थी।

3. फॉर्च्यूनर बेचने के नाम पर 20 लाख की ठगी

आशीष जायसवाल की एक अन्य शिकायत में 2023 मॉडल टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, रकम लेने के बाद न तो गाड़ी दी गई और न ही पैसे वापस किए गए।

सक्ती में सरकारी कोयला टेंडर के नाम पर 15 लाख लेने का आरोप

दीपक टंडन के खिलाफ सक्ती जिले के सिटी कोतवाली में भी मामला दर्ज है। शिकायतकर्ता किशन शर्मा के अनुसार, मार्च 2022 में आरोपी ने बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा करते हुए सरकारी कोयला टेंडर दिलाने का भरोसा दिया था।

आरोप है कि इस काम के बदले 15 लाख रुपए लिए गए। रकम की गारंटी के तौर पर बंद बैंक खाते का चेक दिए जाने की बात भी शिकायत में सामने आई है।

AI से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप

बिलासपुर में एक मीडियाकर्मी की शिकायत पर भी दीपक टंडन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि AI तकनीक का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार किए गए और उन्हें न्यूज पोर्टल तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। शिकायत में ब्लैकमेलिंग और भ्रामक सामग्री फैलाने के आरोप भी लगाए गए हैं। इसी मामले में बिलासपुर पुलिस ने दीपक टंडन को गिरफ्तार किया था।

कोर्ट में पेशी, पुलिस ने मांगी तीन दिन की रिमांड

कथित 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में रायपुर पुलिस ने दीपक टंडन को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट परिसर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस ने आरोपी से रकम के लेन-देन, ठेका दिलाने के नाम पर किए गए कथित वादों और अन्य संबंधित तथ्यों की पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मांगी है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जिलों में दर्ज मामलों की जांच जारी है। पुलिस की पूछताछ में ठगी के कथित नेटवर्क और अन्य शिकायतों से जुड़े नए तथ्य सामने आने की संभावना है।

You Might Also Like


Chhattisgarh Crime News : लव अफेयर का खौफनाक अंत , थार से टक्कर मारकर पति को उतारा मौत के घाट


Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती पर बड़ा अपडेट, इसी महीने चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी नियुक्ति


BREAKING : नासिक में बड़ा हादसा’ कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत


CG High Court : पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो पति पहुंचा कोर्ट, तलाक के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बदला फैमिली कोर्ट का फैसला


Mahatma Gandhi Jayanti: गांधी शास्त्री जयंती पर सीएम साय का संदेश सत्य, अहिंसा और सेवा ही राष्ट्र निर्माण का आधार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, कीचड़ पोते जाने की घटना से देशभर में उबाल गुस्सा

Arjun Mukherjee
June 9, 2025
फार्मा फैक्ट्री हादसे में 150 कर्मचारी थे मौजूद, अब तक 42 की मौत की पुष्टि
पति के अवैध संबंध और मारपीट से टूट गई महिला अफसर, सुसाइड से पहले नहीं छोड़ा कोई नोट
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : नवा रायपुर से बड़ी खबर—आईएएस चंदन कुमार और तीर्थराज अग्रवाल के प्रभार में फेरबदल
Chhattisgarh कैबिनेट की अहम बैठक 29 अप्रैल को, विष्णुदेव साय’ बनाएंगे विशेष सत्र से पहले रणनीति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?