News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश

Last updated: November 4, 2026 7:12 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 4, 2026
Share
SHARE

CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चित ‘ज्ञानू-जानू’ वीडियो विवाद को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने अमित जोगी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उनके निवास पर नोटिस चस्पा करते हुए नोटिस मिलने के एक दिन के भीतर थाने में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Contents
‘ज्ञानू-जानू’ वीडियो विवाद में पुलिस की कार्रवाईअमित जोगी के निवास पर चस्पा किया नोटिसभाजपा नेताओं ने की थी FIR की मांग

‘ज्ञानू-जानू’ वीडियो विवाद में पुलिस की कार्रवाई

दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रसारित ‘ज्ञानू-जानू’ नाम के वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। आरोप है कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित कथित आपत्तिजनक सामग्री दिखाई गई है।

Amit Jogi Controversy : अमित जोगी पर FIR की मांग तेज, राजेश मूणत बोले- 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई थी। पार्टी नेताओं ने रायपुर में सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और वीडियो बनाने तथा सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

अमित जोगी के निवास पर चस्पा किया नोटिस

भाजपा नेताओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने अमित जोगी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सिविल लाइन पुलिस की टीम उनके निवास पहुंची और वहां नोटिस चस्पा किया।

नोटिस में उन्हें मिलने के एक दिन के भीतर थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस इस मामले में अमित जोगी का पक्ष जानना चाहती है और वीडियो से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

भाजपा नेताओं ने की थी FIR की मांग

इससे पहले रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत सौंपी थी। भाजपा नेताओं ने वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

इस दौरान पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया था। भाजपा नेताओं ने वीडियो तैयार करने और उसे प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई थी।

You Might Also Like


Short Circuit Fire in Lift : लिफ्ट में ‘ब्लास्ट’ जैसी आहट , पॉश अपार्टमेंट में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए दर्जनों परिवार


बालको थाना परिसर में कार में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक


CGPSC की उत्तरपुस्तिका में बड़ी गड़बड़ी, High Court’ ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का सुनाया आदेश


13 दिन से लापता युवक का नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच


CG Holiday Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ में छुट्टियों की लिस्ट जारी, होली-दिवाली और ईद की तारीखें जानें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन विवाद पर High Court’ का फैसला, नोटिस के बिना नहीं हटाए जा सकेंगे लोग

Arjun Mukherjee
July 10, 2026
CG ED Raid Update : तहसीलों की जांच , 5 अलग-अलग तहसीलों में हुए मुआवजे के वितरण की हो रही स्क्रूटनी
16 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों का आज हो सकता ज्यादा खर्च, जानिए अपना राशिफल …
मैटरनिटी फोटोशूट बना मातम’ पूल में डूबने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
CG Weather Today: सुबह-रात में बढ़ी ठंड, अब चक्रवाती तूफान से बदलेगा मौसम का मिजाज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?