News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Breaking News : धारदार हथियार से शरीर पर किए कई वार, हाथ-पेट-गले में गहरी चोट
छत्तीसगढ़

CG Breaking News : धारदार हथियार से शरीर पर किए कई वार, हाथ-पेट-गले में गहरी चोट

Last updated: January 1, 2026 9:51 am
Arjun Mukherjee
Published: January 1, 2026
Share
SHARE

CG Breaking News , जगदलपुर। बस्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल (51 वर्ष) द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से मंगलवार सुबह जगदलपुर में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने शहर के स्टेट बैंक चौक स्थित अपने निवास पर धारदार औजार से खुद पर हमला कर लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल ले जाया गया।

कोरबा में KCC कंपनी के साइट ऑफिस में हंगामा, छुट्टी विवाद में प्रोजेक्ट मैनेजर से मारपीट

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सुमित्रा बघेल के हाथ, पेट और गले में गहरी चोटें आई हैं। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि बेहतर इलाज और विशेष जांच के लिए उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के प्रयास के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुमित्रा बघेल ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर सुमित्रा बघेल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक लखेश्वर बघेल भी लगातार अस्पताल में मौजूद रहकर डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ले रहे हैं।


Ghaziabad :अगवा करने की कोशिश का विरोध किया तो झोंकी आंखों में मिर्च पाउडर


Janjgir-Champa : छात्रों के बीच नशे में आई प्रधान पाठक, प्रशासन ने लिया एक्शन


CGMSC स्कैम: 411 करोड़ के घोटाले में महाप्रबंधक समेत 5 अधिकारी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश होंगे


शराब के नशे में शिक्षक का हंगामा: ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, DEO ने मांगा जवाब।


CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की वापसी, कई जिलों में शीतलहर का असर

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

मुगल शासकों की नई व्याख्या अब स्कूल की किताबों में, अकबर का शासन बताया ‘क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण’

Arjun Mukherjee
July 16, 2025
NH-130C हादसा: बाइक फिसलकर गिरी गहरे गड्ढे में, निर्माण एजेंसी पर उठे सवाल
बिना FIR जेल भेजने का मामला: पुलिस और SDM पर Chhattisgarh High Court की कड़ी फटकार
कोरबा में हाथियों का तीन दशक पुराना आतंक, ग्रामीणों की नींद उड़ी
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक टली, डोनाल्ड ट्रम्प ने लागू किया ‘प्लान-B’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?