News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > 14 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज, लेकिन शव का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हुआ
देश

14 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज, लेकिन शव का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हुआ

Last updated: October 14, 2025 12:52 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 14, 2025
Share
SHARE

चंडीगढ़/हरियाणा। वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है, जिससे मामले की जांच पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा और उनके स्थान पर ओम प्रकाश सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

ओम प्रकाश सिंह 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं और इस साल 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं। दिवंगत अधिकारी की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार ने DGP शत्रुजीत कपूर के हटाए जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ान बनाए रखी है। पहले ही रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया को हटाया गया और उन्हें नई पोस्टिंग नहीं दी गई है।

आज सुबह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चंडीगढ़ में अमनीत कुमार के सरकारी आवास पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उनके साथ पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा भी मौजूद थे। दोपहर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शोक जताने पहुंचेंगे।

परिवार और अनुसूचित समाज की ओर से बनाई गई 31 सदस्यीय कमेटी ने महापंचायत कर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो आज समाप्त हो रहा है। कमेटी ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रस्तावित प्रधानमंत्री दौरा रद्द करने के बाद अपना दिल्ली दौरा भी कैंसिल कर दिया। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले परिवार को मनाने पहुंचे और मुख्यमंत्री से 40 मिनट तक मीटिंग की। बैठक के बाद अठावले ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन पहले पोस्टमॉर्टम कराना आवश्यक है।

You Might Also Like


सरहद से साइबर तक सख्ती: विदेशी X अकाउंट्स ब्लॉक, शोपियां में हथियार जब्त, एंटी-ड्रोन सिस्टम टेस्ट


झारखंड में बड़ा एनकाउंटर, 1 करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सली ढेर


Parliament Budget Session 2026 Updates : लोकसभा में हाई-वोल्टेज ड्रामा राहुल गांधी को बोलने देने की मांग पर अड़ा विपक्ष, स्पीकर को हटाने के संकल्प की तैयारी


PM Modi Rajya Sabha Speech 2026 : ‘हमें तैयार रहना होगा’, पश्चिम एशिया संघर्ष पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, व्यापारिक गलियारों पर गहराया संकट


दिवाली 2025: दिल्ली-एनसीआर में ध्वनि और प्रदूषण कम करने के लिए ग्रीन पटाखे अनिवार्य

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों का आरोप

Arjun Mukherjee
December 13, 2025
Major Accident In Gariaband : झोलाछाप इलाज के कारण 3 दिन में एक ही परिवार के 3 मासूमों की मौत
CG Crime : मुर्गा-दारू पीने के लिए बेटे ने पिता को काट डाला
कोरबा पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई होली, लिया आशीर्वाद
जयपुर में भगवान राम को 101 तोपों की सलामी, धार्मिक धूमधाम के साथ आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?