News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > युवक की आत्महत्या पर बवाल: पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम
छत्तीसगढ़

युवक की आत्महत्या पर बवाल: पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम

Last updated: July 31, 2025 8:31 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 31, 2025
Share
SHARE

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं परिजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 130A पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के खड़ौदा गांव के आश्रित ग्राम तेंदू टोला की है, जहां गुरुवार सुबह माखनलाल यादव (35 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले बोड़ला क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी के मामले में माखनलाल के छोटे भाई गोपाल यादव को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया था। चोरी की घटना में माखनलाल की मोटरसाइकिल के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद पुलिस लगातार माखनलाल को पूछताछ के लिए बुला रही थी।

परिजनों का आरोप है कि बार-बार थाने बुलाकर की जा रही पूछताछ और पुलिस के दबाव ने माखनलाल मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए और परिजनों के साथ मिलकर शव को लेकर पांडातराई सब-स्टेशन के पास पहुंचे, जहां उन्होंने नेशनल हाइवे 130A पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।    वहीं इ  स मामले में एसडीएम रुचि ससरदुल ने मीडिया को कोई भी जवाब देने से इनकार कर किया है।


कोरबा की सड़कों पर अतिक्रमण और अव्यवस्था का नतीजा – पूर्व आयुक्त से बदतमीजी


सांप रेस्क्यू की आड़ में नशे का नेटवर्क, Akash Jadhav निकला मास्टरमाइंड


खाद्य मंत्री का बयान – जितना धान आया, उतना खरीदा, संगीता सिन्हा ने जताई आपत्ति


छत्तीसगढ़ : थाना परिसर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, दबंगों पर लगाए गंभीर आरोप


गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप, चूहामार दवा खाने वाले युवक की जान गई

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत की तारीफ, कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में कोरबा बना उदाहरण

Arjun Mukherjee
October 12, 2025
Gaza Attack : गाजा सीमा पर बढ़ी हलचल, इजरायल ने सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई
CG में 10वीं-12वीं के छात्रों को बनाया जा रहा ठगी का शिकार, अभिभावक रहें सावधान
Raipur Drugs Smuggling : साइंस कॉलेज के पास ड्रग्स तस्करी का खुलासा, पुलिस ने दो को पकड़ा
Horoscope : 6 जनवरी 2026 का राशिफल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?