News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > BREAKING NEWS : मलबे में दबे दर्जनों मजदूर, कोलकाता हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान तेज
देश

BREAKING NEWS : मलबे में दबे दर्जनों मजदूर, कोलकाता हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान तेज

Last updated: June 24, 2026 4:44 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 24, 2026
Share
SHARE

BREAKING NEWS : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मलबे में 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर गोदाम परिसर में काम कर रहे थे। अचानक शेड का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और कई मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा प्रशासन को सूचना दी।

CG NEWS : नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद गहराया, 26 परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि कई अन्य लोगों की तलाश जारी है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए सेना की टीम को भी राहत एवं बचाव अभियान में शामिल किया गया है। भारी मशीनों और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। बचाव दल का प्रयास है कि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। शेड गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य में लापरवाही या तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

You Might Also Like


चुनाव आयोग का नया कदम: वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू


दिल्ली के लाल किला के निकट कार धमाके में 1 की मौत, 3 गाड़ियां जलीं


PM Modi Jhalmuri Video : पीएम मोदी का ‘झालमुड़ी’ स्वाद , दुकानदार ने पूछा- प्याज डालेंगे? मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं


रूस-यूक्रेन: फिलहाल सीजफायर नहीं, ट्रम्प ने मीटिंग रोकी और पुतिन को किया फोन; यूक्रेन खरीदेगा ₹8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार


केंद्र का बयान: राज्यपाल बिल मामले जैसे विवाद राज्यों को बातचीत से सुलझाने चाहिए, अदालत हर समाधान नहीं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

लंदन में खालिस्तानी चरमपंथियों की विदेश मंत्री जयशंकर पर हमला करने की कोशिश, गाड़ी को घेरा

Arjun Mukherjee
March 6, 2025
सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े के काफिले की तीन गाड़ियां भिड़ीं, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया
परिचालनिक कारणों से सारनाथ और नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
छुरी के पास बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से यातायात ठप
‘उन्हें अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं’ असम सीएम ने राहुल गांधी के लिए क्यों कही यह बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?