News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > BREAKING NEWS : भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा’ इंजीनियर के लॉकरों में मिले करोड़ों रुपये, 5 मल्टीस्टोरी इमारतें भी सामने आईं
देश

BREAKING NEWS : भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा’ इंजीनियर के लॉकरों में मिले करोड़ों रुपये, 5 मल्टीस्टोरी इमारतें भी सामने आईं

Last updated: June 7, 2026 4:50 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 7, 2026
Share
SHARE

BREAKING NEWS : भुवनेश्वर। ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान एक सरकारी इंजीनियर की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। सतर्कता (विजिलेंस) विभाग की जांच में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने के संकेत मिले हैं। छापेमारी के दौरान उनके लॉकरों से करीब 2 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं, जबकि कई अचल संपत्तियों का भी पता चला है।

जानकारी के अनुसार बैकुंठ नाथ बेहरा वर्तमान में कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। विजिलेंस विभाग को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

जांच के दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में नकदी, जमीन और भवनों से जुड़े दस्तावेज मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंजीनियर और उनके परिवार के नाम पर 5 बहुमंजिला इमारतें (मल्टीस्टोरी बिल्डिंग) और 13 प्लॉट होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा कई बैंक खातों, निवेश योजनाओं और अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

CG RERA का सख्त रुख, 989 पूर्ण परियोजनाओं के 595 प्रमोटर्स को जारी हुआ नोटिस

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बैकुंठ नाथ बेहरा की सरकारी सेवा की शुरुआत वर्ष 1999 में जूनियर इंजीनियर के पद से हुई थी। उस समय उनका मासिक वेतन महज 6 हजार रुपए था। करीब 27 वर्षों की सेवा के दौरान इतनी बड़ी संपत्ति का मालिक बनने को लेकर अब जांच एजेंसियां उनकी आय के स्रोतों की पड़ताल कर रही हैं।

विजिलेंस अधिकारियों ने इंजीनियर के आवास, कार्यालय और अन्य संबंधित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड और बैंकिंग जानकारी भी जब्त की गई है। बरामद नकदी की गिनती के लिए मशीनों का उपयोग किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संपत्ति कानूनी आय से अर्जित की गई है या फिर इसके पीछे भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन का नेटवर्क काम कर रहा था। अधिकारियों ने कहा है कि सभी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड का गहन परीक्षण किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में चर्चा का माहौल है। बड़ी मात्रा में नकदी और संपत्ति मिलने से मामला राज्य के चर्चित भ्रष्टाचार मामलों में शामिल हो गया है। विजिलेंस विभाग ने संकेत दिए हैं कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like


पहलगाम हमलावर अब भी कश्मीर में सक्रिय, सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट मिला


Rajkummar Rao ने बेटी की पहली झलक दिखाई, प्यारा सा नाम सुनकर खिल उठेंगे चेहरे


Lok Sabha Election Update : चुनाव का ‘हिंसक चेहरा’, अधीर रंजन के सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई, एक आरोपी हिरासत में


मुंबई हमले पर मोदी का बड़ा बयान, विपक्ष से उठाया सवाल


leh violence case: वांगचुक की पत्नी की सुप्रीम कोर्ट से मांग पति को पेश करे सरकार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

ट्रंप के बयान पर बोली मोदी सरकार: भारत-अमेरिका रिश्ते अटूट और मजबूत

Arjun Mukherjee
September 6, 2025
Surguja Road Accident : नेशनल हाईवे 43 पर दर्दनाक दुर्घटनाएं , दो बाइक सवार और एक राहगीर की गई जान
बांकी मोंगरा में राखड़ वाहन की चपेट में आया युवक, सिर धड़ से अलग
राज्य पुलिस महकमे में फेरबदल की लहर, 80 पुलिसकर्मी बदले गए – कई को मिली नई जिम्मेदारी
इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म पर जरीन खान का बयान, कहा- हर स्टारकिड को मिलना चाहिए मौका और समय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?