News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > अंबेडकर जयंती पर BJP का विशेष कार्यक्रम शुरू, सीएम साय रहेंगे रायपुर दौरे पर
छत्तीसगढ़

अंबेडकर जयंती पर BJP का विशेष कार्यक्रम शुरू, सीएम साय रहेंगे रायपुर दौरे पर

Last updated: April 14, 2025 10:20 am
Arjun Mukherjee
Published: April 14, 2025
Share
SHARE

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की हलचल तेज़ रहने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक अहम कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी. इसी बीच वहीं दूसरी ओर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में बढ़ती अव्यवस्थाओं पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ राजधानी में बजरंग दल आक्रोश रैली निकालेगी. इसके अलावा राजधानी में कला और सामाज से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

Contents
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम
  • अंबेडकर जयंती पर BJP का विशेष कार्यक्रम आज से 
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फिर उठाया अव्यवस्थाओं का मुद्दा
  • सभा व आक्रोश रैली
  • आर्ट एक्जीबिशन
  • सामूहिक आदर्श विवाह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे. वे शाम 4 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक अहम कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश पाण्डेय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

अंबेडकर जयंती पर BJP का विशेष कार्यक्रम आज से 

अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आज से प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत कर रही है. राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, जिसमें संगठन महामंत्री पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री रामेश्वर जायसवाल शामिल होंगे.

इसके अलावा एकात्म परिसर में सांसद और विधायक बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देंगे, उनके जीवन पर प्रकाश डालेंगे और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया जाएगा.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फिर उठाया अव्यवस्थाओं का मुद्दा

ट्रिपल इंजन की सरकार में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है. उन्होंने बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जाहिर की है. साथ ही पुलिस प्रशासन की नाकामी को रेखांकित करते हुए रिक्त पड़े 796 पुलिस पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की मांग की है.

सभा व आक्रोश रैली

दुर्ग की बालिका से अनाचार व हत्या मामले को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल की जंगी सभा एवं आक्रोश रैली, जयस्तंभ चौक से सुबह 11 बजे.

आर्ट एक्जीबिशन

छत्तीसगढ़ प्रोगेसिव आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा विजुअल आर्ट एक्जीबिशन ‘सोहाई’ का आयोजन, राजभवन के समीप महंत घासीदास स्मारक की आर्ट गैलेरी में सुबह 11 से रात्रि 9 बजे तक.

सामूहिक आदर्श विवाह

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह, इनडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से.


कोरबा: पुलिस बनकर की ठगी, ट्रैक्टर चालक से वसूले पैसे


CG Breaking News : न्यायधानी में चाकूबाजी की बड़ी वारदात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार


शराब के नशे में दोस्त बना कातिल, पत्थर से सिर पर हमला


CG News : सक्ती CHC में आत्मदाह से मचा हड़कंप, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत

Arjun Mukherjee
August 12, 2025
Supreme Court Judgement Governor Bill : ऐतिहासिक निर्णय, SC ने स्पष्ट की गवर्नर की सीमाएं, बिलों को ‘पेंडिंग’ रखना अनुचित
एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर योग संगम कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने किया सामूहिक योग
मणिपुर में शांति की कोशिश: शाह की बैठक में यातायात सामान्य करने का निर्देश, अवरोधकों पर सख्त एक्शन
Chhattisgarh Winter Session 2025 : रायपुर से विधानसभा तक ‘विजन 2047’ की चर्चा तेज, सत्र में होगा बड़ा खुलासा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?