News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > सात वार्डों में निर्विरोध जीती भाजपा मुख्यमंत्री बोले- अच्छा संकेत है
छत्तीसगढ़

सात वार्डों में निर्विरोध जीती भाजपा मुख्यमंत्री बोले- अच्छा संकेत है

Last updated: February 1, 2025 10:43 am
Arjun Mukherjee
Published: February 1, 2025
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हो रही है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को खूब उत्साह जगाया

प्रदेश के सात वार्डों में भाजपा की निर्विरोध जीत हुई है। इनमें बिलासपुर निगम वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। कटघोरा नगर पालिका वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया।

दुर्ग नगर निगम के वार्ड नंबर 21 में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 45 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने नाम वापस किया, तो भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई। इसी तरह भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में भी भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।

कांग्रेस राज में हर तरफ था भ्रष्टाचार- CM

कांग्रेस को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ, महादेव एप घोटाला ये सब कांग्रेस ने किया। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को खराब किया, पीएससी जैसी संस्था को बदनाम किया।

इससे जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ गया था। आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है, जिसके दोषी जेल के अंदर है, उनकी बेल नहीं हो रही है। कोयला और शराब के घोटालेबाज भी जेल के अंदर हैं।

इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे व अन्य मौजूद रहे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह से मिलने के लिए पहुंचे सत्यनारायण शर्मा व अन्य कांग्रेसी नेता।

धमतरी के मेयर प्रत्याशी पर आरोप निराधार- कांग्रेस

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह से कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही धमतरी से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा के चुनाव में भाग लेने की अनुमति मांगी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि धमतरी से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन फार्म निरस्त किया गया है। नगर निगम के कार्य में ठेकेदार के रूप में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हित रखने का आरोप लगाया गया है।

यह भ्रामक, बेबुनियाद और विधि के खिलाफ है, क्योंकि आपत्तिकर्ता की ओर से कोई भी दस्तावेज साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नही किया गया है। अभ्यर्थी पूर्व में ठेकेदार रहा है, जिसका कार्य पूर्णता का प्रमाण-पत्र भी नगर पालिक निगम धमतरी की ओर से जारी किया गया है। उन्हें चुनाव में भाग लेने की अनुमति का यथाशीघ्र आदेश प्रदान किया जाए।

दीक्षा समारोह पर भी जताई आपत्ति

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाले दीक्षा समारोह पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन आयुक्त से रोक लगाने की मांग की है। आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। ऐसी स्थिति में दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि सीएम विष्णु देव साय और विशिष्ट अतिथि मंत्री रामविचार नेताम हैं। यह आदर्श आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध है।


Chhattisgarh: लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग में एंट्री फ्री, उर्वशी रौतेला के परफॉर्मेंस से हुआ आगाज, जानें मैच के शेड्यूल


अंतर जिला डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 1280 लीटर डीजल, स्कॉर्पियो गाड़ी व उपकरण जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार


आबकारी घोटाला केस: EOW की याचिका पर कोर्ट ने जारी किया प्रोडक्शन वारंट


SIR Process : निर्वाचन आयोग का खुलासा 50 लाख नाम सूची से हटने की कगार पर


शरारती युवक पर बरसे बाराती, रस्सी से बांधकर की पिटाई

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh IPS Transfer :सक्ती जिले के एसपी बदलकर नया अधिकारी नियुक्त

Arjun Mukherjee
October 24, 2025
पुरानी रंजिश में दो लड़कियों का हमला: दो बहनों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने FIR दर्ज की
सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का प्रिंटिंग प्रेस जब्त
अमित शाह का वार: विपक्ष ने नक्सल समर्थक सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात किया
Independent venezuela: नोबेल विजेता माचादो का बड़ा बयान: “भारत लोकतंत्र की मिसाल है, हम उससे प्रेरणा लेते हैं”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?