News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > BJP ने बदली संगठन की जिम्मेदारियां, शिवप्रकाश को 5 राज्यों का दायित्व’ कर्मवीर सिंह को अहम पद
छत्तीसगढ़

BJP ने बदली संगठन की जिम्मेदारियां, शिवप्रकाश को 5 राज्यों का दायित्व’ कर्मवीर सिंह को अहम पद

Last updated: September 24, 2026 6:49 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 24, 2026
Share
SHARE

BJP रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 24 सितंबर को जारी नियुक्तियों के तहत राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश को छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों का दायित्व दिया गया है। वहीं कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

Contents
शिवप्रकाश के जिम्मे पांच राज्यों का संगठनकर्मवीर सिंह संभालेंगे छत्तीसगढ़ संगठनकई राज्यों में बदली संगठन की जिम्मेदारी

शिवप्रकाश के जिम्मे पांच राज्यों का संगठन

नई व्यवस्था में शिवप्रकाश को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी के साथ आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है। उनका केंद्र मुंबई रहेगा।

CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

शिवप्रकाश इससे पहले भी भाजपा के केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें पांच राज्यों के संगठनात्मक कामकाज के बीच समन्वय की भूमिका निभानी होगी।

कर्मवीर सिंह संभालेंगे छत्तीसगढ़ संगठन

छत्तीसगढ़ में अब प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी कर्मवीर सिंह को दी गई है। उनका केंद्र रायपुर रहेगा। इससे पहले कर्मवीर सिंह झारखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर काम कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कर्मवीर सिंह का संगठनात्मक अनुभव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दायित्वों तक रहा है। उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालने के बाद उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में भी काम किया और झारखंड में जिम्मेदारी निभाई।

कई राज्यों में बदली संगठन की जिम्मेदारी

भाजपा की नई सूची में सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि कई अन्य राज्यों के संगठनात्मक पदों पर भी बदलाव किया गया है। चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश, मानस मोहंती को ओडिशा, धर्मपाल को उत्तर प्रदेश और फणींद्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

वहीं पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा, मंत्री श्रीनिवासुलु को पंजाब और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

You Might Also Like


BREAKING : WRS कालोनी में अवैध भवन में प्रार्थना सभा


SIMS broker caught: मरीज को बहलाने वाले दलाल को सुरक्षा कर्मियों ने रंगेहाथ पकड़ा


Chhattisgarh Assembly Winter Session : चंदखुरी राम मंदिर में मूर्ति स्थापना पर लगी मुहर, एक सप्ताह में होगा कार्य


कोरबा: सतरेंगा में पिकनिक बना मातम, नदी में डूबने से SECL कर्मी की मौत


राह चलते लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

CM विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ: एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

Arjun Mukherjee
August 16, 2025
Road Accident: रायगढ़ में महिला ड्राइवर की तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों की जान ले ली
CG NEWS : नक्सल मोर्चे पर तैनात BSF जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Monsoon Crisis 2026 : भारत पर ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा’ मई-जुलाई में बढ़ेगी भीषण गर्मी, कमजोर पड़ सकता है मानसून
छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?