News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बिलासपुर स्नेक बाइट घोटाला: विधानसभा में गूंजे मामले के बाद जांच तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बिलासपुर स्नेक बाइट घोटाला: विधानसभा में गूंजे मामले के बाद जांच तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार

Last updated: July 21, 2026 3:24 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 21, 2026
Share
SHARE

स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला :  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आए फर्जी सर्पदंश (स्नेक बाइट) मुआवजा घोटाले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। इस बहुचर्चित मामले में अब तक दो आरक्षकों सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, वकील, तहसील कार्यालय के कर्मचारी और बिचौलियों का संगठित नेटवर्क सामने आया है।

Contents
ऐसे काम करता था पूरा गिरोहफर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खेलअब तक 19 आरोपी गिरफ्तारलिपिक कर्मचारी संघ ने जताया विरोधविधानसभा में भी गूंजा था मामला

ताजा कार्रवाई में पुलिस ने सिम्स अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक रामकुमार पाटनवार और रामेश्वर भास्कर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अस्पताल में शव आने की सूचना कथित हीरा खांडे गिरोह तक पहुंचाते थे।

ऐसे काम करता था पूरा गिरोह

पुलिस जांच के अनुसार, सिम्स अस्पताल से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक फैले इस नेटवर्क में शव अस्पताल पहुंचते ही पुलिसकर्मी गिरोह के सदस्य महेंद्र मनहर को सूचना देते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सरकारी मुआवजा दिलाने का लालच देते थे।

जांच में सामने आया है कि सामान्य बीमारी, कैंसर, आत्महत्या या अन्य कारणों से हुई मौतों को दस्तावेजों में सर्पदंश से हुई मौत दर्शाया जाता था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकार से मिलने वाली आपदा राहत राशि स्वीकृत कराई जाती थी और उसका हिस्सा गिरोह तथा कुछ मामलों में परिजनों के बीच बांटा जाता था।

फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खेल

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 में बिल्हा थाना क्षेत्र में जहर खाने से हुई एक मौत को सर्पदंश बताकर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने का पहला मामला सामने आया था। इस मामले में डॉक्टर, मृतक के परिजन और एक अधिवक्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।

जांच के दौरान एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद संबंधित कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया।

अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार

अब तक गिरफ्तार आरोपियों में बिचौलिए, डॉक्टर, अधिवक्ता, पुलिसकर्मी और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। ताजा गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कुल 19 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

लिपिक कर्मचारी संघ ने जताया विरोध

लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने तहसील और एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों की गिरफ्तारी का विरोध किया है। संघ का कहना है कि सर्पदंश मुआवजा प्रकरण में कार्रवाई एक निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत होती है, जिसमें पुलिस पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पटवारी प्रतिवेदन के बाद सक्षम राजस्व अधिकारी निर्णय लेते हैं। कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विधानसभा में भी गूंजा था मामला

यह मामला हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठा था। चर्चा के दौरान बताया गया कि जशपुर जिले में तीन वर्षों में सर्पदंश से 96 मौतें दर्ज हुईं, जबकि अकेले बिलासपुर में 431 मौतें दिखाकर 17.24 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया।

इस मुद्दे को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया था। इसके बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

You Might Also Like


CG NEWS : नकदी छोड़ पेट्रोल चोरी, अनोखी वारदात से पुलिस भी हैरान


कुसमुंडा पुलिस की बड़ी सफलता: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, दो आरोपी गिरफ्तार


CG NEWS : कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बस पलटी, 15 घायल’ मची चीख-पुकार


शंकराचार्य निश्चलानंद बोले-सनातन बोर्ड की जरूरत नहीं


CG NEWS : पुलिस अधिकारियों की अनोखी पहल’ SP-ASP ने साइकिल चलाकर लोगों को किया जागरूक

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News

CG : शनिवार को बदले स्कूलों के समय, एक पाली और दो पाली वाले विद्यालयों के लिए नई समय सारणी लागू

Arjun Mukherjee
September 11, 2025
51 किलोमीटर लंबी रेल लाइन से मिजोरम जुड़ा दिल्ली से: 45 सुरंगों और कुतुबमीनार से ऊंचा ब्रिज, पीएम मोदी ने उद्घाटन किया
ED की टीम ने तलाशी में दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत खंगाले
Global Terrorism Index 2026 : भारत में आतंकी घटनाएं घटीं, पाकिस्तान पर बढ़ा खतरे का साया
Vision 2047 : शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था पर बघेल का बड़ा बयान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?