कोरबा, 8 मई 2026। दीपका क्षेत्र में कोयला उत्खनन और परिवहन से फैल रहे अत्यधिक प्रदूषण की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की क्षेत्रीय टीम ने दीपका खदान का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। खदान क्षेत्र में धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए, वहीं कोयला परिवहन के दौरान नियमों की अनदेखी भी सामने आई। इससे आसपास के गांवों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने SECL प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

