News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) संयंत्र हादसा: 41 मौतें, लेकिन फैसला अब तक नहीं
छत्तीसगढ़

भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) संयंत्र हादसा: 41 मौतें, लेकिन फैसला अब तक नहीं

Last updated: February 13, 2026 11:38 am
Arjun Mukherjee
Published: February 13, 2026
Share
SHARE

कोरबा, 13 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बालको चिमनी हादसा को 16 साल बीत चुके हैं, लेकिन इस भीषण दुर्घटना में मारे गए 41 मजदूरों के परिवार आज भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। मामले की सुनवाई कोरबा के विशेष न्यायालय में अब भी जारी है, मगर चिमनी निर्माण से जुड़ी सेप्को कंपनी के तीन चीनी अधिकारी अब तक अदालत में पेश नहीं हुए हैं।

Contents
23 सितंबर 2009: औद्योगिक इतिहास का काला दिनजांच में लापरवाही की पुष्टिचीनी अधिकारी कोर्ट से दूरकब तय होगी जिम्मेदारी?

उनकी ओर से अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि चीन से भारत के लिए सीधी उड़ान नहीं होने और यात्रा अनुमति नहीं मिलने के कारण वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके।

23 सितंबर 2009: औद्योगिक इतिहास का काला दिन

23 सितंबर 2009 को भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) के संयंत्र परिसर में 1200 मेगावाट बिजली परियोजना की निर्माणाधीन 240 मीटर ऊंची चिमनी अचानक ढह गई थी। उस समय बड़ी संख्या में मजदूर वहां काम कर रहे थे, जिससे 41 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश बिहार के सारण क्षेत्र के श्रमिक थे।

हादसे के बाद बालकोनगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में बालको प्रबंधन, सेप्को कंपनी, पेटी ठेका कंपनी जीडीसीएल और अन्य संबंधित पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

जांच में लापरवाही की पुष्टि

हादसे की जांच के लिए राज्य सरकार ने जस्टिस संदीप बख्शी की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित किया था। आयोग की रिपोर्ट में निर्माण में घटिया सामग्री, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और संबंधित कंपनियों की गंभीर लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण बताया गया।

चीनी अधिकारी कोर्ट से दूर

चिमनी निर्माण का जिम्मा सेप्को कंपनी को दिया गया था। हादसे के बाद पुलिस ने कंपनी के तीन अधिकारियों—वू चुनान, लियु गैक्सन और वॉन वेगिंग—को आरोपी बनाया। अदालत ने नियमित सुनवाई के दौरान तीनों को पेश होने का आदेश दिया, लेकिन वे अब तक उपस्थित नहीं हुए।

कब तय होगी जिम्मेदारी?

16 साल बाद भी इस मामले में अंतिम फैसला नहीं हो सका है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या औद्योगिक सुरक्षा मानक पर्याप्त हैं और क्या अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भारतीय न्याय व्यवस्था के प्रति जवाबदेह बनाने का प्रभावी तंत्र मौजूद है।

You Might Also Like


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट 10 मई से अवकाश पर, सीमित मामलों की होगी सुनवाई


‘PRESS’ का दुरुपयोग’ इनोवा कार से अवैध शराब सप्लाई, एक तस्कर गिरफ्तार


HIV Positive Mother: मुख्य सचिव से कोर्ट ने पूछा, क्या मरीजों की गोपनीयता ऐसे ही टूटेगी?


दीपका थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, 5 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस


Daamaad hatyaakaand : दामाद ने ससुर पर फेंका बम, एक की मौत और सास गंभीर घायल, आरोपी फरार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
MLA Rikesh Sen Murder Conspiracy
छत्तीसगढ़

MLA Rikesh Sen Murder Conspiracy : शांति नगर दशहरा मैदान में गूंजी विधायक की हुंकार, हत्या की साजिश का किया पर्दाफाश

Arjun Mukherjee
March 9, 2026
CG Breaking News : धमाके से प्लांट परिसर में मची अफरा-तफरी , प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे मजदूर गर्म कोयले की चपेट में आए
Weather Department Warning : मौसम विभाग का अलर्ट: पूर्वी भारत में भारी बारिश की संभावना
Police Commissionerate System : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब कमिश्नरेट सिटी, पुलिस को मिले मजिस्ट्रेटी अधिकार
महिलाओं के लिए सरकार ने खोला खजाना, मिलेंगे 25000 रुपए; जानें किसे मिलेगा फायदा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?