News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बांगो बांध अलर्ट’ जलस्तर तेजी से बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी’ हसदेव नदी किनारे गांवों में मुनादी के निर्देश
छत्तीसगढ़

बांगो बांध अलर्ट’ जलस्तर तेजी से बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी’ हसदेव नदी किनारे गांवों में मुनादी के निर्देश

Last updated: July 23, 2026 11:18 am
Arjun Mukherjee
Published: July 23, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जल संसाधन विभाग ने वर्षाकाल 2026 को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन और नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार वर्तमान में जलाशय का जलस्तर 354.61 मीटर दर्ज किया गया है, जो कुल क्षमता का 71.67 प्रतिशत है।

Contents
359.66 मीटर पर खोले जा सकते हैं गेटबाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेशनिचले इलाकों में बढ़ी चिंताकंट्रोल रूम सक्रिय, 24 घंटे निगरानी

359.66 मीटर पर खोले जा सकते हैं गेट

जल संसाधन विभाग ने बताया कि यदि जलस्तर बढ़कर 359.66 मीटर तक पहुंचता है, तो बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा सकता है। इसके मद्देनजर डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में स्थित गांवों को पहले से सतर्क किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

CJP प्रदर्शन लाठीचार्ज मामला’ Supreme Court’ ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश

जिला प्रशासन ने हसदेव नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी (ढोल-नगाड़े से सूचना) कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायतों, राजस्व अमले और पुलिस को संयुक्त रूप से लोगों तक चेतावनी पहुंचाने को कहा गया है। ग्रामीणों से नदी के जलस्तर पर नजर रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नाले और छोटी नदियां उफान पर हैं। ऐसे में बांगो बांध से पानी छोड़े जाने की संभावना ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने बताया कि संभावित प्रभावित क्षेत्रों की सूची तैयार कर ली गई है और राहत व बचाव दलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

कंट्रोल रूम सक्रिय, 24 घंटे निगरानी

जिला प्रशासन ने बताया कि बांगो बांध की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर में हर घंटे हो रहे बदलाव की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम से तत्काल सूचना जारी की जाएगी।

अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। साथ ही, नदी किनारे मछली पकड़ने, नाव चलाने और पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से भी बचने की सलाह दी गई है।

You Might Also Like


भीषण सड़क हादसे से दहला कोरबा’ एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई, SECL कर्मचारी भी शामिल


MBBS Students Arrested : शिक्षा का अपमान एमबीबीएस छात्र क्यों बने ब्लैकमेलर


छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, 1 मार्च से नई दरें लागू


Lokbhavan Chhattisgarh : राज्यपाल सचिव ने घोषणा की—अब से राजभवन नहीं, ‘लोकभवन’ पढ़ा जाएगा


Chhattisgarh Vidhan Sabha Live: बजट पेश कर रहे हैं वित्तमंत्री ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

फर्जीवाड़े की बड़ी साजिश उजागर: कराची में जन्मे भाई-बहन गिरफ्तार

Arjun Mukherjee
April 28, 2025
22 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को किसी पुराने निवेश में होने वाला है लाभ, जानिए अपना राशिफल …
09 June Horoscope : आज तुला राशि में गोचर कर रहा है चंद्रमा, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ …
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
Chhattisgarh Legislative Assembly का विशेष सत्र आज’ महिला आरक्षण पर ऐतिहासिक बहस, सियासत गरम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?