News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा, मॉल परिसर में स्कॉर्पियो घुसाने का आरोप
छत्तीसगढ़

कोरबा में देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा, मॉल परिसर में स्कॉर्पियो घुसाने का आरोप

Last updated: July 9, 2026 6:08 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 9, 2026
Share
SHARE

कोरबा। शहर के टीपी नगर स्थित एक मॉल में देर रात कथित तौर पर हुई लापरवाही और हंगामे की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि 6 जुलाई की रात करीब 1 बजे बिलासपुर निवासी एक कथित ठेकेदार, जिसकी पहचान रमन के रूप में बताई जा रही है, ने नशे की हालत में अपने चालक को स्कॉर्पियो (CG 10 CD 0513) मॉल के मुख्य प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर चढ़ाने का निर्देश दिया।

Contents
चालक पर कार्रवाई, मालिक की भूमिका पर सवालहाल की घटनाओं से बढ़ी चिंता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मॉल के सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो कथित तौर पर वाहन मालिक ने गाड़ी को मॉल के भीतर ले जाने की बात कहते हुए विवाद किया। घटना के समय सीढ़ियों पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

चालक पर कार्रवाई, मालिक की भूमिका पर सवाल

घटना की शिकायत मिलने के बाद सीएसईबी चौकी पुलिस ने सुरक्षा सुपरवाइजर की शिकायत के आधार पर स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। चालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि चालक ने कथित रूप से वाहन मालिक के निर्देश पर ऐसा किया था, तो वाहन मालिक या कथित आदेश देने वाले व्यक्ति के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हाल की घटनाओं से बढ़ी चिंता

शहर में हाल के दिनों में वाहन से जुड़े गंभीर आपराधिक मामलों के बाद इस घटना ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नागरिकों का कहना है कि देर रात नशे की हालत में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कथित वाहन मालिक की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

You Might Also Like


CG NEWS : 1 अक्टूबर तक नहीं कर सकेंगे कांगेर घाटी की सैर, प्रशासन ने जारी किया आदेश


शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, महिला समेत दो की मौत


CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर


विधायक Anuj Sharma पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में हाईकोर्ट सख्त, सोशल मीडिया कंटेंट हटाने के आदेश


अब दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलेगी बेहतर शिक्षा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कोरबा

कोरबा नगर निगम चुनाव: भाजपा ने 52 सीटों के साथ शानदार प्रदर्शन किया, सभापति और नेता प्रतिपक्ष के लिए कई दावेदार

Arjun Mukherjee
February 21, 2025
MP में छत से गिरकर छत्तीसगढ़ की महिला की मौत, पिता का गंभीर आरोप- दहेज के लिए ससुरालवालों ने मारा और फेंका; डेढ़ साल की बेटी गायब
पेंशन,राशनकार्ड और वन अधिकार पत्र के प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से निराकरण के निर्देश
देवभोग का बड़ा ऐलान, सोमवार से घटे हुए दामों पर मिलेंगे डेयरी उत्पाद
CG BREAKING: बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद, कई घायल, तलाशी के दौरान माओवादियों ने दिया अंजाम…
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?