News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > गाले में एलेक्स कैरी ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का 21 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कंगारू विकेटकीपर बने
अंतर्राष्ट्रीयखेल

गाले में एलेक्स कैरी ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का 21 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कंगारू विकेटकीपर बने

Last updated: February 11, 2025 10:49 am
Arjun Mukherjee
Published: February 8, 2025
Share
SHARE

Alex Carey: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 156 रनों की पारी खेली. बहरहाल, एलेक्स कैरी एशिया में 150 रन या उससे अधिक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं.

Alex Carey Record: गाले में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. पहली पारी में श्रीलंका ने 257 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 414 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 157 रनों की बड़ी बढ़त मिली. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने शतकीय पारी खेली. वहीं, एलेक्स कैरी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 156 रनों की पारी खेली. बहरहाल, एलेक्स कैरी एशिया में 150 रन या उससे अधिक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं. आज तक टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के किसी अन्य बल्लेबाज ने यह कारनामा नहीं किया था.

एलेक्स कैरी ने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज था. एडम गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में 144 रनों की पारी खेली खेली थी. उन्होंने यह कारनामा तकरीबन 21 साल पहले किया था. बहरहाल, एलेक्स कैरी ने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, यह एशिया में एलेक्स कैरी का पहला टेस्ट शतक हैं. बताते चलें कि एलेक्स कैरी ने 188 गेंदों पर 156 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 254 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया.

अब तक गाले टेस्ट में क्या-क्या हुआ?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 257 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 414 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 157 रनों की बड़ी बढ़त मिली. वहीं, खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 163 रन है. इस समय श्रीलंका की बढ़त महज 6 रनों की हुई है. श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं. एंजेलो मैथ्यूज ने 117 गेंदों पर 60 रन बनाए हैं. जबकि कुसल मेंडिस 21 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. एंजेलो मैथ्यूज और कुसल मेंडिस के बीच 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

You Might Also Like


Modi Israel Visit 2026 : PM मोदी-नेतन्याहू मुलाकात AI और क्वांटम से लेकर एयर डिफेंस तक, होने वाले हैं 5 बड़े समझौते


Women’s ODI World Cup 2025 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया — जेमिमा रोड्रिग्ज की शतकीय पारी से रचा इतिहास


White house shooting : वॉशिंगटन में हिंसक हमला, नेशनल गार्ड पर अचानक फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार


IND vs SA 1st T20 : जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं नंबर-1, कटक में रच सकते हैं ऐसा भारतीय रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं कर पाया


ICC T20I Rankings : टी20 में भारत का दबदबा कायम, इंग्लैंड नंबर-1 लेकिन चुनौती बरकरार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Golgappa Food Poisoning News : उल्टी और दस्त का हमला , दूषित पानी या खराब मसाले बने 25 लोगों की बीमारी की वजह

Arjun Mukherjee
May 11, 2026
Raigarh Road Accident : गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से मासूम बालिका की मौत
रिजिजू का बयान, वक्फ संशोधन बिल पेश न करने पर संसद वक्फ बोर्ड की तरह बन सकती थी
ब्रेकिंग : रायगढ़ में खूनी खेल: जमीन के लालच में पड़ोसी ने परिवार के 4 सदस्यों को मार डाला
15 October Horoscope : इस राशि के जातकों के कारोबार में होगी वृद्धि, मन होगा प्रसन्न, जानिए अपना राशिफल …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?