News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > AC विस्फोट बना काल, धुएं में घुटा दम’ बेटे के 19वें जन्मदिन पर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
छत्तीसगढ़

AC विस्फोट बना काल, धुएं में घुटा दम’ बेटे के 19वें जन्मदिन पर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Last updated: June 25, 2026 12:55 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 25, 2026
Share
SHARE

रायगढ़। जिले के अंबेडकर आवास स्थित आईटीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर फटने से निकले धुएं और आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, देर रात घर के कमरे में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद कमरे में तेजी से धुआं भर गया और आग फैलने लगी। उस समय घर के अंदर पिता और पुत्र मौजूद थे। धुएं के कारण दोनों की हालत बिगड़ गई।

परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रतिभा का मिला इनाम, BCCI टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन

बताया जा रहा है कि जिस युवक की हालत गंभीर है, उसका बुधवार को ही 19वां जन्मदिन था। परिवार जन्मदिन की खुशियां मना रहा था, लेकिन देर रात हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

हादसे के दौरान आग की लपटें घर के बाहर तक पहुंच गईं, जिससे वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना पुलिस तथा दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में एसी के कंप्रेसर में तकनीकी खराबी के कारण विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है।

You Might Also Like


छत्तीसगढ़ में गाय को ‘राजमाता’ घोषित करने पर विचार, साय सरकार का बड़ा ऐलान


CG Crime News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल’ छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस


Bijapur Naxalite Attack : मद्देड एरिया कमेटी के नक्सलियों ने ली वारदात की जिम्मेदारी


CG NEWS: क्रिकेट टूर्नामेंट में फिलिस्तीन समर्थक टी-शर्ट पर बवाल


कुम्हारी कपसदा में एटीएम लूट, 14.60 लाख रुपये उड़े; पुलिस ने छानबीन शुरू की

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Accused escaped from police station: खरोरा बलात्कार केस में नया मोड़, CCTV फुटेज गायब

Arjun Mukherjee
October 9, 2025
कोटा-बूंदी में बाढ़ से तबाही, Mi-17 हेलिकॉप्टर से राहत कार्य; जयपुर-यूपी में भी जनजीवन प्रभावित
Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री और धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन पत्र
Nehru Nagar illegal construction : नगर निगम कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों का विरोध, वीडियो वायरल
CG Crime News : कोरबा की सिंचाई कॉलोनी में लाखों की चोरी, सूने मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?