News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Astrology > Aaj Ka Rashifal 25 May 2025: आज इन राशि के जातकों को होगा धन का लाभ, व्यापार में भी मिलेगा मुनाफा, यहां पढ़िए दैनिक राशिफल
Rashifal:
Astrology

Aaj Ka Rashifal 25 May 2025: आज इन राशि के जातकों को होगा धन का लाभ, व्यापार में भी मिलेगा मुनाफा, यहां पढ़िए दैनिक राशिफल

Last updated: May 25, 2025 10:21 am
Arjun Mukherjee
Published: May 25, 2025
Share
Rashifal:
SHARE

25 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 6 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
  • मेष राशि 
  • वृष राशि 
  • मिथुन राशि 
  • कर्क राशि 
  • सिंह राशि
  • कन्या राशि 
  • तुला राशि 
  • वृश्चिक राशि 
  • धनु राशि 
  • मकर राशि
  • कुंभ राशि 
  • मीन राशि 

मेष राशि 

आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाइयां देने के लिए घर में लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आज आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। अगर पहले आपकी किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि 

आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर से बाहर जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो पपीता खाकर जाए जाइये। आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। आज सामाजिक कार्य के कारण आपको सम्मानित किया जा सकता है। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप किसी समारोह आकर्षण का केंद्र बनेंगे, लोग आपकी व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। दोस्तों के साथ घूमने की प्लांनिग करेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके बिजनेस में आर्थिक लाभ की संभावना है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जूनियर आपसे काम सीखने आ सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, जहां सभी लोग खूब एंजॉय करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। आज आर्किटेक से जुड़े लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आज दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। आपकी नए लोगों से दोस्ती होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन नए अवसर लाने वाला रहेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आयेगा, उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज वाहन प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अकारण वाहन का उपयोग करने से बचें। आज बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप ऑनलाइन व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि 

आज आपका मन किसी मित्र से मिलने का करेगा। इस राशि के विवाहित पुरुष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करेंगे। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। ड्राइव करते समय थोड़ा सतर्क रहें साथ ही सीट बेल्ट लगाना न भूले। छात्र आज किसी प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। जहां उनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। स्पोर्ट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, सफलता मिलने के योग बने हुए है। लोन के लिए किया गया आवेदन आज स्वीकृत हो जाएगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि 

आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा। आज खुद से बनाई हुई खीर पैरेंट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स

के लिए आज का अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज कुछ अलग करेंगे। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से बड़े फायदे का योग हैं। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज आपके मन में अलग-अलग विचार आयेंगे। आज आप हो सके तो वक़्त और पैसे को मनोरंजन पर ज्यादा खर्च न करें। ऐसी स्थिति में आप अपने किसी करीबी की मदद ले सकते है। आज आप मन को शांत रखकर समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे। दैनिक कार्यों में सफलता के आसार बने हुए है। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि 

आज आपका दिन नई उंमग लेकर आयेगा। आज नई बिजनेस डील फाइनल होगी। जिसके लिए आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज मुश्किल कामों का आसानी से निपटारा कर लेंगे। आज किसी
प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको जीत मिलेगी। किसी बड़े वकील की सहायता ले सकते हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बना है। आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के लवमेट आज अपने मन की बात एक दूसरे से शेयर करेंगे। व्यापार में आ रही समस्याएं आज स्वतः ही दूर हो जाएंगी। छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

पितृ दोष: जीवन में कष्टों के कारण और उनसे मुक्ति के उपाय


13 December Horoscope: इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन होगा शानदार, जानें किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क…


20 November Horoscope : इस राशि के जातकों को आज हो सकता है धन का लाभ, व्यायाम से करें अपने दिन की शुरुआत …


10 December Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम, रुका हुआ धन वापस मिलने का योग …


10 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातक पैसों को स्मार्ट तरीके से करें मैनेज, जानिए अपना रशिफल …

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल

Women’s ODI World Cup 2025 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया — जेमिमा रोड्रिग्ज की शतकीय पारी से रचा इतिहास

Arjun Mukherjee
October 31, 2025
CDS का बड़ा बयान – विदेशी तकनीक पर निर्भरता बना रही हमें कमजोर
11 December Horoscope : इस राशि के जातकों को बिजनेस में मिलने वाला है लाभ, पार्टनर का मिलेगा जबरदस्त सपोर्ट …
कांग्रेस का तंज—क्या पुलिस अधिकारियों के परिजन कानून से ऊपर हैं?
Chhattisgarh Budget 2026-27 : हर वर्ग के विकास का रोडमैप, सदन में पेश होने से पहले सीएम साय का संदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?