News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Astrology > Aaj Ka Rashifal 16 April 2025: आज धनु राशि वालों को परेशानियों से मिलेगी राहत, इन जातकों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें बुधवार का दैनिक राशिफल
rasifal
Astrology

Aaj Ka Rashifal 16 April 2025: आज धनु राशि वालों को परेशानियों से मिलेगी राहत, इन जातकों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें बुधवार का दैनिक राशिफल

Last updated: April 16, 2025 9:57 am
Arjun Mukherjee
Published: April 16, 2025
Share
rasifal
SHARE

16 April 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज पूरे दिन और पूरी रात सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाला है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
  • मेष राशि 
  • वृष राशि 
  • मिथुन राशि 
  • कर्क राशि 
  • सिंह राशि  
  • कन्या राशि 
  • तुला राशि 
  • वृश्चिक राशि 
  • धनु राशि  
  • मकर राशि  
  • कुंभ राशि
  • मीन राशि 

मेष राशि 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 8

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यों को पूरा करने में आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल होंगे। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। इस वक्त बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बीतेगा। काम को लेकर की गई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद होगी। आज आपको ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि 

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आज घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा, जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 7

सिंह राशि  

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचे, ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आज ऑफिस के कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

  1. शुभ रंग- मैरुन
  2. शुभ अंक- 3

कन्या राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना बेहतर साबित होगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 1

धनु राशि  

आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज भाइयों के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज आपको राहत मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनाएंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपका व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करने का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि  

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये नया खेल तलाश करेंगे। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे।

अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि 

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। बाहरी लोगों का दखल हो सकता है। बेहतर होगा सब कम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आज आप कुछ समय धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। आपके काम सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक आयोजन कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 2

Rashifal: 29 मार्च का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल


26 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज संपत्ति में निवेश की बना सकते हैं योजना, जानिए अपना राशिफल …


27 February 2026 Horoscope : इस राशि के किसानों की अच्छी होगी फसल की पैदावार, जानिए अपना राशिफल …


06 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को किसी पुराने दोस्त से बात करके अच्छा लगेगा, जानिए अपना राशिफल …


22 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज होने वाला है धन लाभ, बिजनेस कर रहे लोगों को मिला फायदा …

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG CRIME : धमतरी में गैंगरेप, धर्मांतरण के दलाल निकले दरिंदे

Arjun Mukherjee
November 23, 2025
भूपेश बघेल के आगमन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बवाल, हाथापाई और लात-घूंसे चले
“छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री साय ने शुरू की बैठक, महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों की उम्मीद”
CG News : संतोष तिवारी लूट अपडेट 3.35 करोड़ के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश, पुलिस खंगाल रही फुटेज
कोरबा पुलिस ने बैंकों के लिए जारी किए सुरक्षा निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?