News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में चोरी का अनोखा तरीका! कमर से छाती तक शरीर में लपेटा 49 किलो कॉपर वायर, गेट पर पकड़े गए दो युवक
छत्तीसगढ़

कोरबा में चोरी का अनोखा तरीका! कमर से छाती तक शरीर में लपेटा 49 किलो कॉपर वायर, गेट पर पकड़े गए दो युवक

Last updated: November 17, 2026 4:21 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बालको प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया कि तांबे के तार को कमर से छाती तक अपने शरीर में लपेट लिया और ऊपर से कपड़े पहनकर प्लांट से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि, प्रोजेक्ट गेट पर तैनात सतर्क सिक्योरिटी गार्डों ने उनकी योजना नाकाम कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने संदेह होने पर जांच की तो दोनों के शरीर से कॉपर वायर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49.280 किलोग्राम कॉपर केबल जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 49,280 रुपए बताई गई है।

Contents
शरीर में तार लपेटकर बाहर निकलने की थी योजना49 किलो कॉपर वायर और चोरी के औजार जब्तरविवार को कर्मचारियों की छुट्टी का फायदा उठाने की थी तैयारीBNS की धाराओं में अपराध दर्ज, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

शरीर में तार लपेटकर बाहर निकलने की थी योजना

पुलिस के मुताबिक, घटना 15 नवंबर की रात 10 बजे से 16 नवंबर की सुबह 5 बजे के बीच की है। बालको प्लांट के CH-04 के सामने खुले में रखे केबल ड्रम से कॉपर वायर काटकर चोरी की गई थी।

मामले में पथरीपारा निवासी भीम मल्लाह (23 वर्ष) और भटगांव उपरपारा निवासी नरेश कुमार कंवर (21 वर्ष) की संलिप्तता सामने आई है। आरोप है कि दोनों ने पहले केबल का प्लास्टिक कवर छीलकर तांबे के तार को अलग किया। इसके बाद तार को कमर से छाती तक अपने शरीर में लपेट लिया और ऊपर से कपड़े पहनकर बाहर निकलने लगे।

इसी दौरान प्रोजेक्ट गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड संदीप श्रीवास्तव और मुकेश बरेठ को दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। उन्होंने जांच की तो चोरी का खुलासा हो गया और दोनों युवकों को पकड़ लिया गया।

49 किलो कॉपर वायर और चोरी के औजार जब्त

शिकायतकर्ता मनीष विश्वास की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों के कब्जे से बरामद कॉपर वायर को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया, जिसका वजन 49.280 किलोग्राम निकला। इसकी अनुमानित कीमत 49,280 रुपए बताई गई है। चोरी की गई केबल AIFL कंपनी की है।

पुलिस ने घटनास्थल से केबल का कटा हुआ हिस्सा और पास की इमारत की छत से छिले हुए प्लास्टिक कवर भी बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से चोरी का कॉपर वायर, कटर और हेक्सा ब्लेड जब्त किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

रविवार को कर्मचारियों की छुट्टी का फायदा उठाने की थी तैयारी

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रविवार को अधिकांश कर्मचारियों के छुट्टी पर रहने की संभावना को देखते हुए उन्होंने चोरी की योजना बनाई थी। आरोप है कि दोनों ने ड्यूटी नहीं होने के बावजूद गेट पास कार्ड के जरिए प्लांट में प्रवेश किया।

इसके बाद सुनसान जगह देखकर केबल ड्रम से तांबे का तार काटा और प्लास्टिक कवर हटाकर उसे अपने शरीर में छिपा लिया। कपड़ों के ऊपर से तार दिखाई नहीं देने की उम्मीद में दोनों गेट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई।

BNS की धाराओं में अपराध दर्ज, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पूर्व नियोजित तरीके से चोरी किए जाने के तथ्य सामने आने पर धारा 61(2) भी जोड़ी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

You Might Also Like


अलर्ट राहगीरों ने बचाई जान: पलटी कार से महिला तहसीलदार को निकाला सुरक्षित


Chhattisgarh Emergency Service :छत्तीसगढ़ का डायल 112 सिस्टम बना लोगों की सुरक्षा ढाल, 17 जिलों में सक्रिय सेवा


CG Crime News : अचेत हालत में मिला युवक, ग्रामीणों ने डूबने से मौत की जताई आशंका’ पुलिस ने संभाली स्थिति


CG News : धान खाने की तलाश में जंगल से निकलकर केंद्र तक पहुंचा हाथी


CG NEWS : जेल में बंद आरोपी का रौबदार रील वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Maharashtra TET Paper Leak : TET पेपर लीक से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

Arjun Mukherjee
June 27, 2026
CG Breaking News : कटोरा तालाब धर्मांतरण मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पूछताछ जारी
“ट्रेलर-हाइवा की भीषण टक्कर: एक चालक की जलकर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल”
जम्मू-कश्मीर को मिले 46 हजार करोड़ की सौगात, चिनाब-अंजी ब्रिज और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण
नशे में धुत बदमाशों ने युवक को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?