News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > सांप रेस्क्यू की आड़ में नशे का नेटवर्क, Akash Jadhav निकला मास्टरमाइंड
छत्तीसगढ़

सांप रेस्क्यू की आड़ में नशे का नेटवर्क, Akash Jadhav निकला मास्टरमाइंड

Last updated: January 31, 2026 1:30 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 31, 2026
Share
SHARE

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 7 से 29 जनवरी के बीच पुलिस ने 8 अलग-अलग मामलों में करीब 7.86 करोड़ रुपये का गांजा और नशीली सिरप जब्त की है। इस मामले में यूट्यूबर स्टार Akash Jadhav सहित कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Contents
सांप रेस्क्यू की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबारफॉर्च्यूनर कार समेत संपत्ति जब्तकोमाखान थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी520 किलो गांजा और सोनवाने परिवार की गिरफ्तारीजांच जारी, और खुलासों की संभावना

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी आकाश जाधव इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना था। सोशल मीडिया पर वह सांपों के रेस्क्यू से जुड़े वीडियो बनाकर लोकप्रियता हासिल कर चुका था। उसके यूट्यूब चैनल पर 5.68 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 3.17 लाख फॉलोअर्स हैं।

सांप रेस्क्यू की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आकाश जाधव ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा परिवहन का संगठित नेटवर्क चला रहा था। पुणे के एक मामले में वह पिछले 6 महीने से फरार था। हाल ही में एम्बुलेंस के जरिए गांजा तस्करी की जो खेप पकड़ी गई थी, वह भी इसी नेटवर्क से जुड़ी हुई पाई गई है।

फॉर्च्यूनर कार समेत संपत्ति जब्त

महासमुंद और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आकाश जाधव की फॉर्च्यूनर कार समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि तस्करी के लिए कार, एम्बुलेंस और अन्य वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

कोमाखान थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी

कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। यहां से 950 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 4.75 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के जालना जिले के परिवहनकर्ताओं के साथ मुख्य व्यवस्थापक प्रदीप मुसदवले को गिरफ्तार किया गया है।

520 किलो गांजा और सोनवाने परिवार की गिरफ्तारी

एक अन्य मामले में पुलिस ने 520 किलो गांजा (कीमत करीब 2.60 करोड़ रुपये) बरामद किया है। इसमें पुणे के कुख्यात सोनवाने परिवार के रामदास सोनवाने, कुनाल सोनवाने और प्रतीक सोनवाने को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ओडिशा के कालाहांडी जिले के सप्लायर रंजन दुर्गा को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

जांच जारी, और खुलासों की संभावना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है। महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

You Might Also Like


CG News : नारायणपुर में ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, दो की मौत


Raipur Election Observer : चुनाव आयोग ने रायपुर के अधिकारियों को सौंपा पांच राज्यों में चुनाव संचालन और आदर्श आचार संहिता की जिम्मेदारी


CG News : धार्मिक कार्यक्रम बना विवाद की वजह, गांव में हिंसक झड़प


High Court : ई-मेल अटैक की चेतावनी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, साइबर सेल तलाश रही ‘डिजिटल पदचिह्न’


CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बालोद-बेमेतरा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

सरकार बोली-पाकिस्तान को फिर FATF की ग्रे लिस्ट में लाएंगे:इसके लिए मजबूत केस बनाएंगे

Arjun Mukherjee
May 23, 2025
CG NEWS : हिमाचल में दर्दनाक हादसा, छत्तीसगढ़ के 4 लोगों समेत 8 की मौत
Actor Vijay : करूर भगदड़: FIR दर्ज होने पर एक्टर विजय का तीखा बयान, बदले की राजनीति का आरोप
गांधीनगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी ने किया 2 किमी लंबा रोड शो
बीएमएस श्रम संगठन ने कुसमुण्डा के कोयला कामगारों को किया दिगभ्रमित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?