News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > तेज रफ्तार स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Last updated: January 22, 2026 10:29 am
Arjun Mukherjee
Published: January 22, 2026
Share
SHARE

कोरबा। शहर में सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा पुलिस ने लोकमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले चार स्कॉर्पियो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन जब्त कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 जनवरी 2026 को काले रंग की चार स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 12 BS 7298, CG 12 BL 3201, CG 12 BL 7861 और CG 12 BH 8214 बालको से आईटीआई चौक, कोसाबाड़ी, सुभाष चौक, निहारिका, घंटाघर, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चौक होते हुए महाराजा होटल तक तेज गति और लापरवाहीपूर्वक खतरनाक स्टंट करते हुए चलाई जा रही थीं। वाहनों में सवार युवक खिड़कियों से बाहर झांककर हाथ निकालते, जोर-जोर से चिल्लाते और तेज आवाज में गाने बजाते हुए लोगों की जान को खतरे में डाल रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट में अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों स्कॉर्पियो वाहनों को जब्त कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में पवन यादव (निवासी भूलसीडीह), चंद्र कुमार कर्श (निवासी एसईसीएल सुभाष ब्लॉक), रोहित पटेल (निवासी चंद्रनगर बरहमपुर) और मोहम्मद सहजाद खान (निवासी बरहमपुर, कोरबा) शामिल हैं।

इसके साथ ही स्टंट के दौरान वाहनों में सवार बच्चों के पालकों को सुरक्षित तरीके से वाहन में बैठने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त समझाइश दी गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी स्टंट कर रील बनाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Pandavani Mahasammelan: पंडवानी महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का गौरव

happy dussehra: दशहरे पर मोदी का देशवासियों को संदेश अपनाएं सत्य, बढ़ें भक्ति की ओर

बारातियों से भरी कार पलटी:दुल्हन की बहन समेत 6 लोग घायल

CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को बताया करप्शन का पर्यायवाची, सियासी संग्राम तेज

Umesh Patel : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट, नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तेज हुई चर्चाएं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

वक्फ संशोधन बिल पर आठ राज्यों में गुस्सा, यूपी में समर्थन करने पर नमाजी को पीटा गया

Arjun Mukherjee
April 4, 2025
Donald Trump : भारत से आयात पर 50 फीसदी टैक्स हटाने की उठी आवाज
कन्याभोज में गई मासूम की लाश कार में मिली, गुस्साए लोगों ने संदिग्ध के घर को किया आग के हवाले
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
Serious Allegations Against The Commandant : नगर सैनिकों का हल्लाबोल, बर्खास्त जवान ने जहर खाकर दी जान देने की कोशिश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?