News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > सोशल मीडिया स्टेटस के 21 घंटे बाद युवक की मौत ने परिवार को झकझोर दिया
छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया स्टेटस के 21 घंटे बाद युवक की मौत ने परिवार को झकझोर दिया

Last updated: January 15, 2026 11:53 am
Arjun Mukherjee
Published: January 15, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदनी रोड पर 13 जनवरी की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के समय कार में सवार तीन अन्य दोस्त भी घायल हो गए। मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर कार चालक दोस्त के खिलाफ जामुल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला पांच रास्ता वार्ड क्रमांक 17 भिलाई निवासी धमेंद्र सिंह (38 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई प्रवीण धृतलहरे 14 जनवरी 2026 की रात अपने दोस्तों दुर्गेश मांडले, आकाश केशरवानी और राहुल साहू के साथ मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक CG10 AK 7522) से सुपेला भिलाई से नंदनी रोड होते हुए कचांदुर जा रहा था। वाहन राहुल साहू चला रहा था।

रात करीब 1.30 बजे जब कार नंदनी रोड जामुल स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे लगे सूचना बोर्ड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे प्रवीण धृतलहरे को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार में सवार अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्गेश मांडले को दाहिने पैर की एड़ी में चोट आई है, आकाश केशरवानी को दाहिने पैर के पंजे और नाक में चोट लगी है, जबकि चालक राहुल साहू को कमर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि प्रवीण ने हादसे से एक दिन पहले ही अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक स्टेटस डाला था। महज 21 घंटे बाद उसकी मौत की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

You Might Also Like


छत्तीसगढ़: 21 नए डीएसपी को नक्सल मोर्चे पर पहली जिम्मेदारी, प्रमोशन के बाद डीजीपी ने जारी किया आदेश


सवालों के घेरे में सरकार, उप मुख्यमंत्री और मंत्री आज देंगे जवाब


Chhattisgarh Crime News : इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात , बीजापुर में नाबालिग से दरिंदगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा


Chhattisgarh News : नाले में डूबकर दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम पसर गया


Vidhan Sabha Session : शीतकालीन सत्र की तपिश रद्द हुईं छुट्टियां, प्रशासन हुआ अलर्ट

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
CG Breaking News
छत्तीसगढ़

CG Breaking News : कोरबा SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, बांकी मोंगरा इलाके में पुलिस की कार्रवाई शुरू

Arjun Mukherjee
February 1, 2026
गरीबों के 79 लाख हड़पने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, ऐसे किया गबन
CM ने सौगातें बांटी: 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा, धर्मांतरण पर कड़ा संदेश
जीएसटी सुधार: पीएम मोदी ने आर्थिक विकास को और तेज करने की तैयारी जताई
छत्तीसगढ़ RTE’ एडमिशन में अजीब हालात’ कहीं सीटों पर मारामारी, तो कहीं नहीं मिले आवेदक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?