News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Central University : सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल, घटिया भोजन के विरोध में अंबेडकर हॉस्टल के छात्र सड़क पर उतरे
छत्तीसगढ़

Central University : सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल, घटिया भोजन के विरोध में अंबेडकर हॉस्टल के छात्र सड़क पर उतरे

Last updated: January 14, 2026 2:07 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 14, 2026
Share
SHARE

Central University , बिलासपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रही शिकायतें अब बड़े विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गई हैं। मंगलवार रात अंबेडकर छात्रावास के छात्रों का सब्र जवाब दे गया और एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें लगातार घटिया, कच्ची सब्जियां और बासी रोटियां परोसी जा रही हैं, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।

Chhattisgarh Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप तेज, जनजीवन प्रभावित

मंगलवार देर रात अंबेडकर हॉस्टल के 50 से अधिक छात्र मेस के बाहर एकत्रित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने मेस प्रबंधन और हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि मेस का खाना न तो पोषण मानकों पर खरा उतरता है और न ही स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है।

हॉस्टल परिसर में प्रदर्शन के बाद नाराज छात्र जुलूस की शक्ल में कुलपति बंगले और प्रशासनिक भवन की ओर बढ़ गए। वहां पहुंचकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान माहौल काफी गर्म हो गया और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

छात्रों को जब यह जानकारी मिली कि कुलपति उस समय मुख्यालय से बाहर हैं, तो उनका गुस्सा और भड़क गया। छात्रों ने कुलपति के खिलाफ “हाय-हाय” के नारे लगाए और अंबेडकर हॉस्टल के वार्डन को तत्काल हटाने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि वार्डन और मेस प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मेस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से देर रात तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

You Might Also Like


ड्यूटी के दौरान कलिंगा कॉरपोरेशन के चालक की मौत, खदान में दूसरी घटना से फैली दहशत


छत्तीसगढ़ में नया धर्मांतरण कानून तैयार: 60 दिन पहले नोटिस अनिवार्य, प्रलोभन पर आजीवन कारावास का प्रावधान


Sukma Operation : सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई


रजकम्मा मदनपुर में बिजली-पानी संकट, विरोध में नेशनल हाईवे जाम


Chhattisgarh Mob Justice Case : बाइक मालिक का ‘रेड कार्ड’ एक्शन , युवक को नग्न कर पीटने का वीडियो देख कांप गई रूह

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का भंडाफोड़, STF के हत्थे चढ़ा शातिर जालसाज

Arjun Mukherjee
July 23, 2025
विधानसभा सत्र…3 मार्च को पेश होगा बजट
Chhattisgarh Weather Update : अगले 3 दिन अहम , छत्तीसगढ़ में रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
कोरबा ट्रिपल मर्डर केस: शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा—तंत्र-मंत्र नहीं, रस्सी से गला घोंटकर की गई थी तीनों की हत्या
भारत पर टैरिफ लगाने के पीछे क्या है ट्रंप का सीक्रेट प्लान? जेडी वेंस का खुलासा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?