News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > शराब घोटाले में बड़ा मोड़, ED रिमांड पर जेल में सौम्या चौरसिया
छत्तीसगढ़

शराब घोटाले में बड़ा मोड़, ED रिमांड पर जेल में सौम्या चौरसिया

Last updated: January 7, 2026 12:13 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 7, 2026
Share
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार की गई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

ED की कार्रवाई के बाद दूसरी बार जेल पहुंची सौम्या चौरसिया को विशेष PMLA कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले भी उन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद ED ने उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया था।

बताया गया है कि इससे पहले EOW द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट को लेकर 8 जनवरी को सुनवाई प्रस्तावित है। वहीं, शराब घोटाले से जुड़े मामलों में 13 जनवरी से ट्रायल की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच ED द्वारा की जा रही है। ED ने इस मामले में ACB में FIR दर्ज कराई है, जिसमें करीब 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का दावा किया गया है। जांच में सामने आया है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया।

ED की जांच में कई राजनेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि शराब सिंडिकेट के जरिए कोल लेवी की तर्ज पर अवैध वसूली की गई, जिससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ।

सूत्रों के अनुसार, सौम्या चौरसिया की दूसरी बार गिरफ्तारी के बाद ब्यूरोक्रेट्स और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर चल रहे अन्य आरोपी आबकारी अधिकारियों पर भी शिकंजा कस सकता है। ED ने इन अधिकारियों को अंतिम चार्जशीट में आरोपी बनाया है और जल्द पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

ED ने चार्जशीट पेश करने से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए भाटिया वाइन, छत्तीसगढ़ डिस्टलरी, वेलकम डिस्टलरी सहित कई कंपनियों और 31 आबकारी अधिकारियों की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं। अब तक इस मामले में 382 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

ED के अनुसार जांच में यह सामने आया है कि सौम्या चौरसिया को करीब 115.5 करोड़ रुपये की अवैध आय (POC) प्राप्त हुई थी। डिजिटल रिकॉर्ड, जब्त दस्तावेज और व्हाट्सएप चैट्स से यह भी दावा किया गया है कि वे शराब सिंडिकेट की सक्रिय सदस्य थीं और अवैध धन के लेन-देन व मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी अहम भूमिका रही।

You Might Also Like


बालको क्षेत्र के एसीसी बैचिंग प्लांट पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई


CG NEWS : 1 जुलाई से ज़मीन खरीदना होगा महंगा, नई गाइडलाइन से 25% तक बढ़ेंगी दरें


Surajpur Student Protest : पुलिस और SDM मौके पर छात्रों से बातचीत कर रहे हैं


CG News : जंगल से गांव तक भालुओं की हलचल, जैतपूरी–रामचुआ में डर का माहौल


IFS मयंक अग्रवाल की मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति, संभालेंगे सुशासन व अभिसरण विभाग

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बयार, एक साथ 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर

Arjun Mukherjee
April 19, 2025
एसईसीएल के नए सीएमडी हरीश दूहान ने संभाला पदभार
CG Liquor Scam में बड़ा एक्शन’ 182 करोड़ घोटाले में केडिया डिस्टलरी के VP एन उदय राव गिरफ्तार
सुरक्षा बलों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, गिरफ्तार हुए 5 अपराधी
मोदी के संबोधन पर स्थानीय लोगों ने दिखाया उत्साह और समर्थन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?