News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सियासी गर्मी, जन औषधि केंद्र कार्यक्रम में खुला असंतोष
छत्तीसगढ़

CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सियासी गर्मी, जन औषधि केंद्र कार्यक्रम में खुला असंतोष

Last updated: January 3, 2026 10:06 am
Arjun Mukherjee
Published: January 3, 2026
Share
SHARE

CG NEWS गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा गौरेला विकासखंड के धनौली में जन औषधि केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में क्षेत्र क्रमांक–03 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा का नाम शामिल नहीं किए जाने से वे खासे नाराज नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की।

घटना के दौरान पवन पैकरा के साथ मौजूद मंडल अध्यक्ष सहित अन्य समर्थकों ने नारेबाजी भी की। स्थिति को संभालने के लिए जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे उन्हें मनाते हुए दिखाई दिए, लेकिन पवन पैकरा नहीं माने और जमीन पर बैठकर कार्यक्रम के बहिष्कार का प्रदर्शन किया।

पवन पैकरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया जा रहा है, उसी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य और संबंधित जनपद सदस्य का नाम आमंत्रण पत्र में क्यों नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अधिकारी ही नेतागिरी करेंगे, तो चुने हुए जनप्रतिनिधियों की भूमिका क्या रह जाएगी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले मलनिया जलाशय बोटिंग शुभारंभ कार्यक्रम में भी उनकी उपेक्षा की गई थी। इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से करने की बात कहते हुए पवन पैकरा कार्यक्रम स्थल से चले गए।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि की इस नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

कार्यक्रम में रहे ये अतिथि
1 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी विशिष्ट अतिथि रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा सहित कई जनपद व पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद थे। इसके बावजूद आयोजन स्थल वाले क्षेत्र के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा का नाम आमंत्रण पत्र से पूरी तरह गायब रहना विवाद का कारण बन गया।


Road Accidents: रायपुर लौटते समय हुआ हादसा, आनंद दीक्षित की दर्दनाक मौत


CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई’ इंटरस्टेट ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 आरोपी पकड़े गए


SDM Office : वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, रीडर कौशिक पर कार्रवाई की तैयारी


Railway Group D Recruitment News : रेलवे ग्रुप D भर्ती, हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, रेलवे की याचिकाएं खारिज, 100 से अधिक उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता साफ


Nava Raipur Air Show 2025 : 9 हॉक एमके-132 जेट्स ने एक साथ उड़ान भर दिखाया अद्भुत समन्वय

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर होगा और मजबूत, दो खंडों में बिछेगी नई लाइन

Arjun Mukherjee
July 29, 2025
बरगद के पेड़ के नीचे छुपा था शिवधाम, चबूतरा तोड़ते ही हुए प्रकट
पब के अंदर दो गुटों में जमकर मारपीट, सड़क पर बवाल
रील बनाते-बनाते बुझ गए दो घरों के चिराग, तेज रफ्तार ने ली दो मासूमों की जान
बजरंगबली मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, महिला ने दान पेटी से निकाला कैश, CCTV में कैद हुई घटना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?